'क्या भारत सऊदी अरब जैसा बनना चाहता है', महिलाओं के सवाल पर बोलीं रत्ना पाठक शाह
मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और बॉलीवुड अभिनेत्री रत्ना पाठक ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत 'अत्यंत रूढ़िवादी समाज' की तरह बन रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्या हम सऊदी अरब की तरह बनना चाहते हैं।
मुंबई, 26 जुलाई : मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और बॉलीवुड अभिनेत्री रत्ना पाठक ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत 'अत्यंत रूढ़िवादी समाज' की तरह बन रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्या हम सऊदी अरब की तरह बनना चाहते हैं। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि रूढ़िवादी समाज सबसे पहले महिलाओं पर शिकंजा कसता है। भारत सऊदी अरब जैसा बन सकता है, क्योंकि इसकी संभावना बहुत अधिक है।

'सदियों पुरानी परंपराओं का पालन कर रही हैं महिलाएं'
रत्ना पाठक ने बताया कि कैसे 21वीं सदी में महिलाएं करवा चौथ जैसी सदियों पुरानी परंपराओं का पालन कर रही हैं। यह एक हिंदू त्योहार है जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास कर प्रार्थना करती हैं।

महिलाओं के लिए कुछ नहीं बदला
उन्होंने कहा कि आजादी के सालों बाद महिलाओं के लिए कुछ नहीं बदला। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अभी भी बहुत कम बदलाव देखने को मिला है। हमारा समाज बेहद रूढ़िवादी होता जा रहा है। हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं, हमें धर्म को स्वीकार करने और बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो किसी के जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।

'मैं पागल नहीं हूं, जो करवा चौथ की व्रत रखूंगी'
आगे उन्होंने कहा कि किसी ने मुझसे पिछले साल पहली बार पूछा कि क्या मैं करवा चौथ का व्रत रख रही हूं। मैंने कहा, 'क्या मैं पागल हूं?' क्या यह भयावह नहीं है कि आधुनिक शिक्षित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। 21वीं सदी में हम इस तरह बात कर रहे हैं? शिक्षित महिलाएं ऐसा कर रही हैं। विधवा एक भयानक स्थिति है।

सऊदी अरब में महिलाओं के लिए क्या स्कोप है
उन्होंने कहा कि रूढ़िवादी समाज में महिलाएं ही सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। सऊदी अरब में महिलाओं के लिए क्या स्कोप है? क्या हम सऊदी अरब की तरह बनना चाहते हैं? और हम बनेंगे क्योंकि यह बहुत आसान है।

40 साल हुए शादी के
रत्ना की शादी को अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से 40 साल हो चुके हैं। उनके दो बेटे इमाद शाह और विवान शाह हैं।
यह भी पढ़ें- नसीरुद्दीन शाह की ओम पुरी ने बचाई थी जान, जब एक्टर फ्रैंड ने मारा था चाकू
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications