नसीरुद्दीन शाह की ओम पुरी ने बचाई थी जान, जब एक्टर फ्रैंड ने मारा था चाकू
नसीरुद्दीन शाह की ओम पुरी ने बचाई थी जान, जब एक्टर फ्रैंड ने मारा था चाकू
मुंबई, 20 जुलाई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर वर्षों तक राज किया। चार दशक के फिल्मीं करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की। इसके साथ ही पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें। नसीरुद्दीन शाह ने अपनी किताब में कई जीवन के अनुभवों और घटनाओं का जिक्र किया है जिसमें एक बात ऐसी भी जिसने सभी को हैरान कर दिया।

नसीरुद्दीन शाह को उनके एक्टर फ्रेंड ने मारा था चाकू
फिल्म मासूम एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने अपनी किताब में एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि
जब 1977 की फिल्म भूमिका की शूटिंग कर रहे थे, वह और ओम एक रेस्तरां में डिनर कर रहे थे तभी उनका एक एक्टर फ्रैंड जसपाल ने रेस्तरां में आया। ये वो ही दोस्त जसपाल था जिसके साथ कुछ मतभेद थे और वे एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। एक्टर ने आगे लिखा हमने एक-दूसरे को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन उसकी नजर मुझ पर टिकी हुई थी, वह मेरे पीछे एक और टेबल पर आकर बैठ गया।

ओमपुरी ने ऐसे बचाई नसीरुद्दीन शाह की जान
नसीरुद्दीन शाह ने कहा
थोड़ी देर के बाद, मुझे मेरी पीठ के बीच में एक छोटे से तेज पंच की तरह महसूस हुआ। मैं उठकर स्वयं को फ्री-फॉर-ऑल के लिए तैयार कर रहा था। इससे पहले कि मैं हिल पाता, ओमपुरी ने चिल्लाते हुए मेरे पीछे छलांग लगा दी। मैंने मुड़कर देखा कि जसपाल ने एक छोटा चाकू पकड़ा हुआ है, उसकी नोक से खून टपक रहा है, उसका हाथ फिर से वार करने के लिए उठा ही था कि ओम पुर और दो अन्य लोग जसपाल को रोकने के लिए जूझ रहे थे।उर्फी जावेद ने पहनी नेट वाली ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस,Video देख यूजर्स बोले -अब बचा ही क्या है

मेरी जान बचाने के लिए पुलिस से की ये रिक्वेस्ट
नसीरुद्दीन शाह ने कहा रेस्तरां ने पुलिस को बुलाया लेकिन मेरे हालत देखकर ओम मुझे अस्पताल ले जाना चाहता था लेकिन रेस्तरां के कर्मचारियों ने पुलिस के आने तक हमें हिलने-डुलने से मना कर दिया। इसके बाद जब एम्बुलेंस आई तो ओम पुरी अंदर चढ़ गए और पुलिस से उनके साथ नरमी बरतने की गुहार लगाई।

जसपाल को सईद अख्तर ने जेल से छुड़वा दिया था
नसीरुद्दीन शाह आगे लिखते हैं कूपर अस्पताल के बाद कुछ घंटों के बाद मुझे जसलोक अस्पताल ले जाया गया। वहीं जसपाल को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन जमानत पर रिहा कर दिया गया था। जसपाल फिल्म निर्माता सईद अख्तर मिर्जा ने की थी। उन्होंने आगे लिखा सईद हमेशा हमारे एफटीआईआई के दिनों से ही जसपाल के प्रति को फेवर करता था उसे अपने ही घर में पनाह दी थी।












Click it and Unblock the Notifications