Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ratan Tata Salary: बड़े दिलवाले थे रतन टाटा, जानिए कितनी सैलरी पाते थे टाटा ग्रुप के मालिक?

Ratan Tata Salary in hindi: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं। बुधवार रात उन्होंने ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दुनिया को अलविदा कहा, उन्हें गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

जिस वक्त वो पंचतत्‍व में विलीन हुए, उस वक्त पूरा देश रो उठा। रतन टाटा का नाम लेते ही आंखों के सामने एक बेहद ही हैंडसम, उदार, जिंदादिल और मुस्कुराते हुए चेहरे की तस्वीर उभरती है।

Ratan Tata Salary

रतन टाटा बहुत सारे लोगों के लिए एक 'गॉड मैन' की तरह थे, उन्होंने देश की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए काफी काम किया, जिसको ये देश कभी भी भूल नहीं सकता है।

रतन टाटा ₹3800 करोड़ की संपत्ति के मालिक

jagranjosh के मुताबिक रतन टाटा ₹3800 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे और उनका वार्षिक पारिश्रमिक ₹2.5 करोड़ या लगभग $300,000 था। इसके अलावा उनके पास मुंबई के कोलाबा में सी-फेस बंग्ला था, जिसकी कीमत ₹150 करोड़ के आस-पास थी। उनकी कमाई का टाटा संस के मुनाफे का 66% हिस्सा चैरिटेबल ट्रस्ट को जाता है।

रतन टाटा सादगी पसंद लग्जरी लाइफ जीते थे, उनके पास कार का एक बड़ा और शानदार कलेक्शन था। जिसमें टाटा नैनो, टाटा नेक्सन, मर्सिडीज-बेंज SL500 , लैंड रोवर, हाई-क्लास कन्वर्टिबल शामिल थे। रतन टाटा को पूरी दुनिया परोपकारी कार्यों के लिए याद किए जाते हैं। उन्होंने करीब $1.2 बिलियन (लगभग ₹9,000 करोड़) से अधिक का दान दिया, जिसमें स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्य शामिल रहे।

आपको बता दें कि 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में जन्मे रतन टाटा और उनके भाई जिमी टाटा का पालन पोषण उनकी दादी नवजबाई टाटा ने किया था क्योंकि पिता नवल टाटा और माता सोनू टाटा का तलाक हो गया था। रतन टाटा की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस्ड मैनेजमेंट किया था।

1962 में टाटा समूह के साथ अपना करियर शुरू किया

रतन टाटा ने 1962 में टाटा समूह के साथ अपना करियर शुरू किया, जहां उन्होंने सबसे पहले टाटा स्टील की जमशेदपुर प्लांट में काम किया। टाटा समूह में शुरुआत के दिनों में उन्होंने बहुत ही साधारण पदों पर कार्य किया, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और नेतृत्व की क्षमता के कारण 1991 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

टाटा समूह को एक वैश्विक ब्रांड बना दिया

रतन टाटा के नेतृत्व में, टाटा समूह ने कई महत्वपूर्ण अधिग्रहण किए, जिनमें टेटली (ब्रिटेन), कोरस (यूके), जैगुआर लैंड रोवर (यूके)जैसी कंपनियां शामिल हैं। उनके इन महत्वपूर्ण फैसलों ने टाटा समूह को एक वैश्विक ब्रांड बना दिया, ये रतन टाटा की दूरदर्शिता और ईमानदारी ही है कि आज टाटा ग्रुप एक विश्वास का नाम है, जिसपर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+