केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखों भरा अनानास खिलाने पर बोले रतन टाटा, ये प्लान मर्डर जैसा

नई दिल्ली। केरल में एक हथिनी को पटाखे भरा अनानास खिला देने और इससे उसकी मौत पर कारोबारी रतन चाटा ने दुख और गुस्से का इजहार किया है। टाटा ने कहा है कि जानवरों के खिलाफ इस तरह का बर्ताव माफ नहीं किया जा सकता। ये कोई हादसा नहीं है बल्कि एक किसी इंसान की सोची समझी साजिश के तहत कर दी गई हत्या जैसा ही अपराध है।

ये सुनकर मेरा मन दुखी

ये सुनकर मेरा मन दुखी

रतन टाटा ने अपने ट्वीट में लिखा, मुझे ये सुनकर बहुत धक्का लगा है कि कुछ लोगों ने एक गर्भवती हथिनी को पटाखे भरकर अनानास खिला दिया। जिससे इस बेजुबान जानवर की मौत हो गई। जानवरों के खिलाफ इस तरह का आपराधिक कृत्य बिल्कुल ऐसा ही है जैसे किसी भी इंसान को प्लान बनाकर कत्ल कर दिया जाए।

केरल के मलप्पुरम जिले का मामला

केरल के मलप्पुरम जिले में कुछ लोगों ने खाने की तलाश में भटक रही हथिनी को पटाखों से भरे अनानास खिला दिए। धमाके की वजह से उसका मुंह और सूंड बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। फॉरेस्ट अफसर ने इस घटना को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया तो मामला मीडिया में आया। अफसर ने बताया कि गर्भवती हथिनी मुंह में पटाखे फूटने के बाद वेल्लियार नदी पर गई और पानी में मुंह डालकर खड़ी हो गई। वन्य विभाग के अधिकारियों ने उसे निकाला लेकिन उसकी मौत हो गई।

Recommended Video

    Kerala Elephant : हथिनी को खिलाया पटाखे से भरा अनानास, तड़प-तड़पकर हुई मौत | वनइंडिया हिंदी
    घटना पर लोगों में गुस्सा

    घटना पर लोगों में गुस्सा

    इस घटना को लेकर देशभर में लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है और बेजुबान जानवर के साथ ऐसा भद्दा बर्ताव करने वालों की लानत मलानत की है। इस हथिनी का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि उसके पेट में इतना बड़ा बच्चा था कि उसे हाथों से पकड़ा जा सकता था। डॉक्टरों का कहना है कि पटाखों से उसके शरीर में काफी घाव हो गए थे। इस जलन के चलते ही वो पानी में खड़ी हो गई थी, शायद वो अपने बच्चे को बचाने की कोशिश में पानी में खड़ी रही।

    ये भी पढ़ें- Kerala:हाथियों के साथ क्यों हो रही है क्रूरता, महीनेभर में दो-दो हथिनी की दर्दनाक हत्या

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+