83 साल की उम्र में दोबारा पियानो बजाना सीख रहे हैं रतन टाटा, फोटो शेयर लिखा दिल को छू जाने वाली बात
नई दिल्ली, सितंबर 09: कहते है कि जीवन में लगातार सीखते रहना चाहिए, क्योंकि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। इस कहावत को इन दिनों उद्योगपति रतन टाटा चरितार्थ कर रहे हैं। रतन टाटा इन दिनों एक बार फिर पियानो बजाना सीख रहे हैं। रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर पियानो में महारत हासिल करने की अपनी इच्छा साझा की है। उन्होंने पियानो बजाते हुए अपनी एक पुरानी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर को देखने के बाद टाटा के फैंस बोल रहे हैं कि सर जी आप ऑलराउंडर हैं।

लिखी ये दिल छू जाने वाली बात
बुधवार को अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए रतन टाटा ने लिखा कि, जब मैं जवान था तो थोड़ा बहुत पियानों बजाना सीखा था। मैं अब भी सोचता हूं कि इसे और अच्छे से बजाना सीखूं। अपनी रिटायरमेंट (सेवा निवृत्ति) के बाद मुझे एक बेहतरीन पियानो टीचर भी मिला, लेकिन दोनों हाथों से बजाने के लिए जिसकी जरूरत थी वह उस पर ध्यान देने में असमर्थ रहा। खैर, मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही एक बार फिर कोशिश करूंगा।

लोगों को पसंद आ रही है तस्वीर
उनकी यह तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है । साथ ही लोग इसपर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं । उद्योगपति रतन टाटा की इस पोस्ट को अबतक 11 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। टाटा की पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी ने कहा कुछ बजा कर सुनाइए, तो किसी ने कहा कि हमेशा सीखने की चाह रखने वाला। उन्होंने लिखा क्या ऐसा कुछ है जो आप नहीं कर सकते? एक अन्य ने इसी तरह लिखा, "आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं है सर।
PAK एक्ट्रेस Saba Qamar के खिलाफ अरेस्ट वारंट, मस्जिद में डांस वीडियो शूट करने का आरोप

रतन टाटा के ये हैं शौक
एक यूजर ने लिखा, "सर, मैं निश्चित रूप से एक ऐसे वीडियो का इंतजार करूंगा जहां आप दोनों हाथों से पियानो को पूरी तरह से बजाएं।" दूसरे ने रतन टाटा की प्रतिभा में विश्वास किया और उनकी तुलना महान उस्ताद लुडविग वैन बीथोवेन से की। रतन टाटा की सेवा भावना और मुसीबत में देश और देशवासियों की मदद करने की भावना भी लोगों का उनका कायल बना देती है । रिटायरमेंट के बाद भी रतन टाटा कार चलाने, प्लेन उड़ाने, पढ़ने और पियानो बजाने तक में रुचि रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications