Ratan Tata को लॉस एंजिल्स की लड़की से हो गया था Love, जानें आखिर क्यों नहीं हो सकी शादी?
Ratan Tata Love Story:रतन टाटा को दुनिया में शायद ही कोई शख्स हो जो न जानता हो। लेकिन, बहुत ही कम लोग हैं, जिन्हें यह पता है कि रतन टाटा को एक महिला से इश्क हुआ था। लेकिन, उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई।
Ratan Tata Love Story: टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा दुनिया में दिग्गज उद्योगपति और बिजनेस आइकन माने जाते हैं। इस शख्सियत से सभी वाकिफ हैं। 85 साल के बैचलर रतन टाटा ने आज तक शादी क्यों नहीं कि इस बारे में कई अनसुनी कहानियां सामने आ चुकी हैं। लेकिन, इस बार रतन टाटा ने इस बार खुद एक इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी है।
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा ने बताया कि उन्हें अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक लड़की से प्यार हो गया था और उससे लगभग शादी भी हो जाती। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। मुझे उस जैसी दोबारा कभी नहीं मिल सकी, जिसे पत्नी कह सकूं। आइए जानते हैं रतन टाटा ने क्या बताई वजह?

रतन टाटा ने बताया कि मैं लगभग लॉस एंजिल्स में शादी कर ही लेता। लेकिन, नहीं कर सका क्योंकि मैं जल्द ही अपनी दादी के पास भारत लौट आया। दादी की तबियत खराब हो गई थी। जिस लड़की से मैं शादी करना चाहता था, वह कुछ ही समय बाद मुझसे जुड़ने वाली थी। लेकिन, 1962 में भारत-चीन युद्ध शुरू होने के बाद रिश्ता टूट गया। क्योंकि उनकी पार्टनर को उसके माता-पिता ने भारत आने की अनुमति नहीं दी थी।
'संघर्षपूर्ण बन गया था जीवन, नहीं होता अफसोस'
टाटा ने यह भी बताया कि उसके बाद मेरा जीवन स्वयं एक संघर्ष बन गया था। मैं लगातार काम कर रहा और यात्रा कर रहा। मेरे पास अपने लिए बहुत कम समय था। लेकिन, आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे इसका एक पल के लिए भी अफसोस नहीं होता।
टाटा की लव स्टोरी सुन भावुक हुए लोग
रतन टाटा के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसपर लोग भाव-विभोर होकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं। एक घंटे पहले शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुके हैं। 19 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
एक यूजर ने कहा कि इस आदमी से प्यार करने लायक क्या नहीं है? कई लोगों को इनसे प्रेरणा मिलती है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि सर जैसा कोई नहीं, हम उन्हें पाकर बहुत भाग्यशाली हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि सर, आप एक प्रेरणा हैं। एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, "वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी मैं बहुत प्रशंसा करता हूं। वह वास्तव में अपने विचारों और काम में भी एक किंवदंती हैं।












Click it and Unblock the Notifications