जिसके पास वर्ल्ड क्लास के बावर्ची, वो खाते थे इडली-सांभर', रतन को याद कर रो पड़े केंद्रीय मंत्री, देखें Video

Ratan Tata Death: भारत के "रतन" रतन टाटा 9 अक्‍टूबर 2024 को दुनिया को अलविदा कह गए। 86 वर्षीय रतन टाटा ने बुधवार की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को दुखी कर दिया है। देश ही नहीं दुनिया भर में टाटा कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले उद्योगपति रतन टाटा एक लीजेंड के रूप में पहचाने जाते हैं।

हजारों करोड़ की संपति होने के बावजूद सादगी भरा जीवन बिताने वाले रतन टाटा की मौत के बाद उनकी सादगी के किस्‍से लोग याद कर भावुक हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल तो रतन टाटा के साथ बिताए पल याद कर फफक फफक कर रो पड़े।

Ratan Tata

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने रतन टाटा के साथ अपनी यादें शेयर करते हुए बताया कि एक बार रतन टाटा मुं‍बई में मेरे घर सुबह के नाश्‍ते पर आए थे, जब हमने उन्‍हें घर की बनी साधारण सी डटली, सांभर और डोसा परोसा था, लेकिन उन्‍होंने बड़े ही चाव से उसे खाया था और खूब तारीफ की थी। मेरा मतलब है कि रतन टाटा जिनके पास दुनिया के बेहतरीन बावर्ची होंगे लेकिन उन्‍होंने उस साधारण नाश्ते की बहुत सराहना की।

पियूष गोयल ने बताया रतन टाटा इस दौरान नाश्ता परोसने वाले सर्वेंट से बहुत प्‍यार से पेश आए। हमारे परिवार के सदस्‍यों से ऐसे मिले जैसे वो उनका ही परिवार है।

पियूष गोयल ने बताया मेरे घर मेहमान बन कर आए रतन टाटा ने हमारे साथ दो घंटे बिताए और जब जाने लगे तो मेरी पत्‍नी से उन्‍होंने बड़े प्‍यार से पूछा क्‍या आप मेरे साथ एक सेल्‍फी लेना चाहेगी? हम वास्‍तव में रतन के साथ सेल्‍फी लेकिन हम उनसे पूछने में संकोच कर रहे थे।

ये बोलते ही पियूष गोयल भारत के रतन को याद कर रो पड़े और बोले छोटे और विचारशील इशारे जो उस व्यक्ति को रतन टाटा बनाते हैं - 140 करोड़ भारतीय प्यार करते हैं और दुनिया प्यार करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+