बैंगलोर से लखनऊ आ रही बच्ची हुई खूनी चूहे की शिकार

Rat bite minor girl in Banglore-Lucknow train
लखनऊ (राजीव ओझा)। यदि आप ट्रेन की एसी या स्लीपर कोच में सफर करने जा रहे हैं, और आपकी लोअर बर्थ है, तो सावधान रहें, क्योंकि ट्रेनों में चूहों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। अब तक आप रेलवे प्लेटफार्म और पटरियों पर चूहों को देखते थे, अब चूहों ने ट्रेन कोच पर भी हमला बोल दिया है। शायद आपको हंसी आयी होगी, लेकिन हंसिये नहीं, क्योंकि यह खबर गंभीर इसलिये है, क्योंकि महज दो दिन पहले बैंगलोर से लखनऊ आते वक्त एक 7 साल की बच्ची को एक मोटे चूहे ने चलती ट्रेन में काट लिया। ट्रेन में मौजूद एक डॉक्टर ने किसी तरह बच्ची को फर्स्ट एड तो दे दिया, लेकिन उसे रेबीज़ होने का खतरा अभी भी बरकरार है।

खा बात यह है कि ट्रेनों में छोटी मोटी चुहिया नहीं बल्कि मोटे-मोटे चूहे हैं, जो पहले यात्रियों के छोडे गए भोजन पर टूट पड़ते हैं और फिर उनके बैग और सामान कुतर डालते हैं। इतना ही नहीं अब चूहे यात्रियों को भी काट रहें हैं। सोमवार 9 दिसंबर को बैंगलोर से चली यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस की एस-9 कोच में सात वर्षीया बच्ची इप्शिता को काट खाया। इसके अलावा लखनऊ के यात्री संजीव कुमार के 6 बैग चूहों ने काट डाले।

यात्रियों ने जब इसकी शिकायत टीटी से की तो उन्होंने कहा की चलती ट्रेन में चूहों को मरने या पकड़ने की कोई व्यवस्था रेलवे ने नहीं की है और वो कुछ नहीं कर सकते। ट्रेनों की स्लीपर कोच में छोटी चुहिया तो अक्सर घूमती दिखती हैं, लेकिन ये यात्रियों को भोजन पर ही हाथ साफ़ करती हैं और सामान को नुक्सान नहीं पहुचाती, लेकिन ये खरगोश जैसे चूहे तो प्लातेफ़ोर्म से होते हुए अब कोच जा पहुचे हैं और ये निडर चूहे रेल यात्रियों को ही भोजन समझने लगे हैं। आपको पता होना चाहए की चूहे के काटने से रेबीज होने का भी खतरा रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+