कपिल देव पर बन रही फिल्म 83 में ऐसे नजर आएंगे रणवीर सिंह, बर्थ डे पर किया खुलासा

नई दिल्ली। रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म फिल्म '83' का पहला पोस्टर जारी किया है। शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने इंस्टा पर फिल्म में अपने लुक की पहली झलक शेयर की है। फिल्म में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव के रोल में दिखेंगे। जारी किए पोस्टर में रणवीर काफी हद तक कपिल देव जैसे दिख भी रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

रणवीर सिंह ने इस लुक को शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखा, 'मेरे स्पेशल डे पर पेश है हरियाणा का तूफान कपिल देव'। रणवीर का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फोटो पर भी ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ की है।

कपिल देव की बायोपिक है फिल्म 83

कपिल देव की बायोपिक है फिल्म 83

फिल्म '83' भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की जिंदगी पर बन रही फिल्म है। कपिल देव की कप्तानी में ही 1983 में भारत की क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्डकप का खिताब जीता था। फिल्म में इस जीत को दिखाया जाएगा। फिल्म में कपिल का किरदार रणवीर निभा रहे हैं। इस मूवी को कबीर खान बना कर रहे हैं।

क्रिकेटरों से मिल रहे रणवीर

क्रिकेटरों से मिल रहे रणवीर

फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में हैं तो उनकी पत्नी दीपिका फिल्म में भी उनकी पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। दीपिका फिल्म में उनकी पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का प्रोडक्शन कबीर खान और दीपिका पादुकोण कर रहे हैं। यह अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। पिछले काफी समय से रणवीर सिंह क्रिकेटरों के साथ दिख रहे हैं। इंग्लैंड में चल रहे वर्ल्डकप के दौरान भी वो लगातार मैदान के आसपास दिखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+