Deepika Ranveer Wedding: मेहंदी सेरेमनी में रणवीर ने दीपिका से ऐसा क्या मांगा जिसे सुनकर शर्म से लाल हुईं पादुकोण
मुंबई। आज बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह सात जन्मों के बंधन में बंध गए दोनों के चाहने वाले लंबे वक्त से दोनों के एक होने का इंतजार था और उनकी मंशा पूरी हो गई, दोनों सितारों का परिवार और करीबी रिश्तेदार इस वक्त इटली में हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक 13 तारीख को दीपिका और रणवीर सिंह की सगाई हुई जिसके बाद 6 साल का प्रेम एक रिश्ते में बंध गया, कहा जा रहा है कि ये सगाई कोंकणी रिवाज से की गई क्योंकि दीपिका कोंकणी हैं।

रणवीर सिंह ने मौके का उठाया फायदा
सगाई के बाद संगीत और मेंहदी की रस्में अदा की गईं, पिंकविला वेबसाइट की खबर के मुताबिक कोंकणी रिवाज में काफी ऐसी रस्में होती हैं, जिसमें काफी हंसी-ठिठौली होती है, जिसका रणवीर सिंह ने पूरा फायदा उठाया।

दिलतस्प हैं रस्में
दरअसल एक प्रथा के तहत दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को मेंहदी की रस्म के दौरान अपने हाथ से खाना खिलाता है, जिसके बदले में वो अपनी होने वाली पत्नी के सामने एक शर्त रखता है, जिसे पूरा होने के बाद ही वो दुल्हन को भोजन खिलाता है।

रणवीर सिंह ने मांगा दीपिका से KISS
रणवीर सिंह के सामने जब ये बात आई तो उन्हें शरारत सूझी, उन्होंने कहा कि मुझे दीपिका से कुछ नहीं चाहिए बस वो मुझे किस कर दे तो मैं उसे खाना खिला दूंगा, सबके सामने रणवीर सिंह की ये बात सुनकर दीपिका एकदम से शर्मा गईं, उन्हें शायद उम्मीद नहीं थी कि रणवीर सिंह ऐसा कुछ बोल जाएंगे।

सबको शादी की तस्वीरों का इंतजार
फिलहाल आज शाम 6:30 बजे से शादी की रस्में शुरू होंगी, दीपवीर की शादी समारोह से जुड़ी कोई तस्वीर तो सामने नहीं आई है लेकिन रस्मों के बारे में आ रही खबरें ये जाहिर कर रही हैं कि ये साल की सबसे यादगार शादी बन गई है। फिलहाल सबको दोनों की शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications