इटली में शादी के बाद दीपवीर के स्वागत में मुंबई में घर को दुल्हन की तरह सजाया गया
नई दिल्ली। इटली में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब मुंबई में दोनों के स्वागत की जबरदस्त तैयारी की जा रही है। रणवीर सिंह के मुंबई स्थित घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इटली में जिस तरह से दो दिन तक बेहद निजी तौर पर रणवीर और दीपिका की शादी हुई उसके बाद हर किसी को दोनों की शादी की तस्वीरों का इंतजार था। लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए खुद रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा की थी।

दुल्हन की तरह सजाया गया घर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद मुंबई स्थित रणवीर के घर को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। घर को खूबसूरत लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जिसके बाद घर की खूबसूरती देखते ही बनती है। शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिसेप्शन मुंबई में भी होगा। ऐसे में जिस तरह से इटली में दोनों की शादी के कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया, उसके बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि रिसेप्शन में दोनों की शादी में कौन-कौन सी हस्तियां शिरकत करेंगी।

इटली में दो रिवाज से हुआ विवाह
आपको बता दें कि इटली के कोमो झील के किनारे रणवीर सिंह औ दीपिका पादुकोण की काफी भव्य अंदाज में शादी हुई थी। दोनों की शादी कोंकणी रिवाज से 14 नवंबर को हुई थी। इसके बाद 15 नवंबर को दोनों ने सिंधी रिवाज से भी शादी की थी। दोनों की शादी में परिवार के बेहद करीबी लोगों और दोस्तों को शामिल किया गया था। रणवीर और दीपिका एक दूसरे को करीब 6 साल से डेट कर रहे हैं। फिल्म बाजीराव मस्तानी के बाद दोनों के बीच करीबी काफी ज्यादा देखने को मिली थी।

दो रिसेप्शन
तकरीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी की तारीख का एलान किया था। दोनों ने 21 अक्टूबर को शादी करने का ऐलान किया था। इसी हफ्ते रणवीर शादी के बाद इटली से वापस आ सकते हैं। भारत में दोनों की शादी के बाद दो रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। मुंबई और बेंगलुरू में होने वाले रिसेप्शन में दोनों एक्टर के करीबी रिश्तेदार, फिल्म जगह, राजनीति और खेल जगत से जुड़े केई दिग्गज शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications