आध्यात्मिक संत सदगुरु जग्गी वासुदेव संग रणवीर सिंह ने किया 'Happy Dance', Video वायरल
नई दिल्ली। फिल्म 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह निजी जिंदगी में काफी मस्तमौला इंसान कहे जाते हैं। पार्टियों, इवेंट या अवार्ड शो में अक्सर वो मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। उनका ऐसा ही एक फनी डांस वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह किसी कलाकार संग डांस नहीं कर रहे हैं बल्कि वीडियो में वो योगी और आध्यात्मिक संत सदगुरु जग्गी वासुदेव के साथ 'हैप्पी डांस' करते दिख रहे हैं।
सद्गुरु संग रणवीर सिंह ने किया 'Happy Dance'
रणवीर सिंह ने इस वीडियो को खुद अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने शनिवार को सदगुरु को टैग कर ट्वीट किया, 'हैप्पी डांस...जहां सदगुरु जग्गी अपने चिर-परिचित पगड़ी और हरे रंग के अंगौछे में हैं।'

आध्यात्मिक संत सद्गुरु और रणवीर सिंह
दरअसल रणवीर सिंह 'भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरू' (आईआईएमबी) के 'द एल्यूमिनी एसोसिएशन' कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां आध्यात्मिक संत सदगुरु जग्गी वासुदेव भी आमंत्रित थे।

रणवीर सिंह ने योगी संग नृत्य किया....
दोनों ही मशहूर हस्तियों ने एक साथ मंच साझा किया, आचार-विचार के आदान-प्रदान के बाद म्यूजिक और मस्ती का दौर शुरू हुआ , जिस दौरान रणवीर सिंह ने योगी संग नृत्य किया। कुछ सेकंड के डांस के बाद रणवीर सिंह योगी के गले भी लग गए। लोग दोनों के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं, शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications