मां रानू मंडल की ट्रोलिंग से परेशान हुई बेटी, खोल दिया ये बड़ा राज
मुंबई। अपनी आवाज से रातोंरात इंटरनेट पर सनसनी बनी रानू मंडल बतौर बैकग्राउंड सिंगर बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। जहां उनका पहला वीडियो वायरल होने पर लोगों ने उनकी काफी प्रशंसा की थी और सब उन्हें ऊंचे मुकाम पर देखकर खुश थे। वहीं आज लोग उन्हें आए दिन ट्रोल करते हैं।
Recommended Video

कभी उनकी किसी बात के चलते उन्हें ट्रोल किया जाता है तो कभी मेकअप के लिए। हालांकि सोशल मीडिया पर अपनी ट्रोलिंग को लेकर रानू मंडल ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन अब उनके बेटी अपनी मां की ट्रोलिंग से परेशान हो गई हैं। रानू की बेटी एलीजाबेथ ने रानू को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है।

ट्रोलिंग का दौर कब शुरू हुआ?
रानू के साथ ट्रोलिंग का दौर तब शुरू हुआ जब उन्होंने एक महिला फैन के साथ गलत बर्ताव किया। दरअसल रानू के पास एक महिला फैन कैमरा लेकर पहुंची थी और उसने रानू के कंधे पर हाथ रखते हुए सेल्फी लेने का अनुरोध किया। जिसपर रानू ने उसे बुरी तरह लताड़ दिया। इसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसके चलते लोग रानू से नाराज हो गए। इसके बाद से ही उन्हें कभी मेकअप तो कभी उनके गाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

बेटी एलीजाबेथ ने सफाई दी
अब इस मामले में रानू मंडल की बेटी एलीजाबेथ ने सफाई दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलीजाबेथ ने कहा है कि वह अपनी मां को इस तरह से ट्रोल होता देखकर दुखी हैं। लेकिन उनमें एटिट्यूड को लेकर हमेशा से ही परेशानी रही है, इसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है।

उनके संगीत के लिए प्यार करें
एलीजाबेथ ने कहा, 'ये काफी दुखद है कि किसी इंसान ने जीवन में इतना संघर्ष किया और जब आखिरकार उसे सफलता मिली है तो लोग इस तरह से ट्रोल कर रहे हैं। भले ही लोग उन्हें कितना भी ट्रोल कर रहे हैं लेकिन उन्हें उनके संगीत के लिए प्यार करें और उनके गाने सुनें।'

मेकअप वाली तस्वीर का भी काफी मजाक उड़ा
गौतरलब है कि फैन वाली घटना के बाद लोगों ने रानू की एक मेकअप वाली तस्वीर का भी काफी मजाक उड़ाया है। हद तो तब हो गई जब उनकी तस्वीर को कई तरह से एडिट तक कर दिया और उसपर मीम बनाए गए। लोगों ने रानू के लिए भूत और ना जाने कैसे-कैसे शब्द तक कहे। रानू को आज भी ट्रोल किया जा रहा है। ये सिलसिला अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
-
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications