'अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं तो दर्ज कराऊंगा FIR', सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा

वीडी सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा कि अगर राहुल गांधी अपने बयान के लिए मांफी नहीं मांगते हैं, तो मैं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करूंगा।

Ranjit Savarkar

Ranjit Savarkar: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 25 मार्च को वीडी सावरकर को लेकर टिप्पणी की थी, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। वहीं, अब वीडी सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, 'अगर राहुल गांधी अपने बयान के लिए मांफी नहीं मांगते हैं, तो मैं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करूंगा।'

दरअसल, लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद शनिवार 25 मार्च को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा था, 'मेरा नाम सावरकर नहीं है। मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।' तो वहीं, राहुल गांधी के इस बयान के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि सावरकर द्वारा माफी मांगने वाले दस्तावेज दिखाएं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'अगर राहुल गांधी सावरकर पर अपने दिए बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो मैं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करूंगा।' उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी द्वारा सावरकर का नाम राजनीति के लिए किस तरह से बदनाम किया जा रहा है यह देखकर वाकई दुख होता है। ऐसा लगता है कि वे मुसलमानों का भी ध्रुवीकरण कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी सावरकर के नाम पर राजनीति की जा रही है। मेरा अनुरोध है कि सावरकर के नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए न करें।

रंजीत सावरकर ने कहा कि संजय राउत और उद्धव ठाकरे के मन में सावरकर के प्रति सम्मान हो सकता है, लेकिन जब तक वे सावरकर के लिए अपना समर्थन नहीं दिखाते, इसका कोई मतलब नहीं है। अल्टीमेटम देने के बाद भी कांग्रेस नहीं रुकी और उन्होंने (उद्धव ठाकरे गुट ने) अभी तक कांग्रेस को अलग नहीं किया। उन्होंने कहा कि शरद पवार के मन में सावरकर के लिए बहुत सम्मान है, लेकिन उन्हें आगे बढ़कर राहुल गांधी से सावरकर पर अब तक दिए गए अपने बयानों के लिए माफी मांगने के लिए कहना चाहिए।

कहा कि उद्धव ठाकरे और संजय राउत व्यक्तिगत रूप से सावरकर का बहुत सम्मान करते हैं... लेकिन, उन्हें आगे बढ़कर राहुल गांधी से सावरकर पर अपने बयानों के लिए माफी मांगने के लिए कहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+