3 भाई-बहनों को खो चुके रणधीर कपूर अंदर से टूटे, कहा- अब मैं घर में अकेला रह गया

Randhir Kapoor Emotional: अपने 3 भाई-बहनों और मां कृष्णा कपूर को खोने के बाद अभिनेता रणधीर कपूर काफी अकेले हो गए हैं। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अब वह अपने घर में अकेले रह रहे हैं। दो साल के भीतर अपने दोनों भाइयों सहित चार परिवार के सदस्य को खो चुके एक्टर रणधीर कपूर काफी अंदर से टूट चुके हैं। उनकी मां कृष्णा राज कपूर का अक्टूबर 2018 में निधन हुआ था। फिर जनवरी 2020 में उनकी बहन ऋतू नंदा की कैंसर से जान चली गई। इसके बाद अप्रैल 2020 में भाई ऋषि कपूर की भी कैंसर से मौत हो गई। अब फरवरी 2021 में राजीव दिल का दौरा पड़ने से दुनिया को अलविदा कर गए।

अकेले रह गए रणधीर कपूर

अकेले रह गए रणधीर कपूर

भारत के महान फिल्म निर्माता और शोमैन राज कपूर के तीन बेटों में से रणधीर कपूर सबसे बड़े बेटे हैं। रणधीर अपने भाई ऋषि और सबसे छोटे भाई राजीव कपूर को खो चुके हैं। राजीव कपूर ने 10 फरवरी को अपने चेंबूर निवास के पास एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका 58 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने 3 भाई-बहनों और मां कृष्णा कपूर को खोने के बाद रणधीर कपूर ने कहा कि अब वह अपने घर में अकेले हो गए हैं।

ऋषि और राजीव दोनों के बराबर करीब था

ऋषि और राजीव दोनों के बराबर करीब था

उन्होंने बताया "मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है। मैं ऋषि और राजीव दोनों के बराबर करीब था। मैंने अपने परिवार के चार लोगों को खो दिया है। मेरी मां कृष्णा कपूर, फिर बहन रितु, ऋषि और अब राजीव। रणधीर ने बताया कि इन चारों से ही उनकी सबसे ज्यादा बात होती थी। पिछले साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था। रणधीर ने कहा कि क्या मेरे पास कोई विकल्प है? मैं क्या कर सकता हूं? क्या होगा?"

 उस दिन क्या हुआ रणधीर ने बताया

उस दिन क्या हुआ रणधीर ने बताया

9 फरवरी राजीव के निधन वाले दिन जो कुछ हुआ था, उसके बारे में बोलते हुए रणधीर ने कहा कि मेरे पास 24 घंटे की एक नर्स रहती है, क्योंकि नर्व रिलेटेड इश्यू के कारण मुझे चलने में थोड़ी परेशानी होती है। सुबह 7:30 बजे जब नर्स राजीव को जगाने गई थी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। नर्स ने जब उनकी नब्ज देखी तो बहुत कम थी और लगातार कम होती जा रही थी। हम राजीव को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाने के सभी कोशिशें असफल रहीं।

राजीव कपूर के लिए रखी गई प्रेयर मीट

राजीव कपूर के लिए रखी गई प्रेयर मीट

मुंबई में शुक्रवार शाम दिवंगत राजीव कपूर के लिए प्रेयर मीट रखी गई थी। दिग्गज अभिनेत्री और दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने बुधवार को बताया कि कोरोना महामारी के कारण चौथे का आयोजित नहीं किया जाएगा। इस प्राइवेट प्रेयर मीट में नीतू, रणबीर, रणधीर, बबिता, करिश्मा समेत कपूर फैमिली के सदस्यों के अलावा सैफ अली खान, बोनी कपूर और आलिया भट्ट नजर आए थे। इस मौके पर राजीव की आत्मा की शांति के लिए पूजा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+