सुरजेवाला का विवादित बयान, पीएम मोदी 'तुगलक और योगी आदित्यनाथ 'औरंगजेब' की तरह कर रहे बर्ताव
नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू का सिर कलम करने पर हिंदू युवा वाहिनी ने एक करोड़ का इनाम रखा है। हिंदू युवा वाहिनी के इस ऐलान पर कांग्रेस ने सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि जिस तरह यूपी के मुख्यमंत्री औरंगजेब की तरह व्यवहार कर रहे हैं, क्या देश में तालिबानी सिस्टम चलेगा?

सुरजेवाला ने पीएम मोदी को तुगलक और सीएम योगी को बताया औरंगजेब
कांग्रेस प्रवक्ता ने हमला बोलते हुए कहा कि, पीएम मोदी मुहम्मद बिन तुगलक की तरह बर्ताव कर रहे हैं और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ औरंगजेब की तरह व्यवहार कर रहे हैं। सुरजेवाला ने हमला बोलते हुए कहा कि इस देश में लोकतंत्र बचा है या तालिबानी सिस्टम अब चलेगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने बुलंदशहर हिंसा को लेकर भी यूपी के सीएम पर निशाना साधा।

बुलंदशहर हिंसा को लेकर सीएम योगी को घेरा
सुरजेवाला ने कहा कि देश संविधान से चलेगा या खुलेआम उपद्रव होगा? देश में कानून का शासन होगा या नहीं? रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि बुलंदशहर हिंसा में आरोपियों में बीजेपी नेताओं के नाम भी शामिल हैं लेकिन वे परेशान नहीं हैं। उन्होंने बुलंदशहर में हिंसा को लेकर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया।

हिंदू युवा वाहिनी ने सिद्धू का सिर कलम करने पर रखा है एक करोड़ का इनाम
जबकि नवजोत सिंह सिद्धू का सिर कलम करने पर एक करोड़ का इनाम रखने के हिंदू युवा वाहिनी के ऐलान पर कहा कि क्या बीजेपी देश में तालिबानी सिस्टम को बीजेपी लागू करना चाहती है? अब लोगों का सिर कलम करने के लिए भी इनाम दिए जा रहे हैं? यूपी सीएम पर हमला बोलते हुए सुरजेवाला ने कहा कि जब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारी गई, उस वक्त योगी आदित्यानाथ आनंद क्यों ले रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications