यूएन के एंबेसडर पद से हटाए गए रणदीप हुड्डा, मायावती पर घटिया मजाक के बाद उठाया गया कदम
मुंबई, 28 मई: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया पर की गई घटिया मजाक के बाद यूएन ने रणदीप हुड्डा को एंबेसडर पद से हटा दिया है। मायावती पर अपने मजाक के लिए भारी आलोचना का सामना कर रहे फिल्म अभिनेता रणदीप जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र संधि कन्वेंशन के एंबेसडर थे। शुक्रवार को यूएन ने उनको पद से हटा दिया है। हुड्डा को फरवरी 2020 में प्रवासी प्रजातियों के लिए एंबेसडर के बनाया गया था।

संयुक्त राष्ट्र सचिवालय ने एक बयान में कहा कि रणदीप हुड्डा को जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एंबेसडर के पद से हटा दिया गया है। रणदीप की जो वीडियो वायरल हुई है, उसमें उनकी ओर से किया गया कमेंट आपत्तिजनक है। इसको देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
Recommended Video
अभिनेता रणदीप हुड्डा का एक पुराना वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में रणदीप स्टेज पर बैठे हैं और वहां मौजूद दर्शकों से कहते हैं कि वह एक डर्टी जोक सुनाना चाहते हैं। इसके बाद रणदीप देश की बड़ी दलित और महिला नेता मायावती पर काफी हल्के स्तर की मजाक करते हुए एक चुटकुला सुनाते हैं। इसके बाद ट्विटर पर उनकी गिरफ्तारी की मांग करने वाला हैशटैग ट्रेंड में है।
वीडियो के वायरल होने के बाद लाखों लोग इस पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। रणदीप को वीडियो के आधार पर दलित और महिला विरोधी कहा जा रहा है। अभी तक रणदीप हुड्डा की इस वीडियो पर अभी तक कोई सफाई नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications