रणदीप हुड्डा ने मायावती को लेकर आखिर क्या किया था सेक्सिस्ट कमेंट, कि ट्रेंड हुआ #ArresteRandeepHooda

रणदीप हुड्डा ने मायावती को लेकर आखिर क्या किया था सेक्सिस्ट कमेंट, कि ट्रेंड हुआ #ArresteRandeepHooda

मुंबई, 28 मई: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर दिए अपने विवादित बयान के बाद बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। रणदीप हुड्डा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि मायावती को लेकर अभिनेता ने 'सेक्सिस्ट और जातिवादी' टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर यूजर रणदीप हुड्डा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने मुंबई पुलिस को ट्वीट कर कहा है कि रणदीप हुड्डा की फौरन गिरफ्तारी होनी चाहिए। ट्विटर पर शुक्रवार (28 मई) की सुबह से हैशटैग #ArresteRandeepHooda ट्रेंड कर रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर रणदीप हुड्डा ने मायावती को लेकर कहा क्या है, जिसको लेकर इतना विवाद हो रहा है।

Randeep Hooda

रणदीप हुड्डा ने मायावती को लेकर क्या कहा?

रणदीप हुड्डा का एक वीडियो हैशटैग #ArresteRandeepHooda के साथ तेजी से ट्विटर पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रणदीप हुड्डा किसी कार्यक्रम में दिखाई दे रहे हैं। रणदीप हुड्डा का 43 सेकेंड का ये वीडियो साल 2012 के किसी मीडिया हाउस के कार्यक्रम के दौरान का है। 9 साल बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में रणदीप हुड्डा ऑडियंस को कहते हैं, ''मैं एक ''डर्टी जोक'' सुनाना चाहता हूं।'' रणदीप हुड्डा कहते हैं, ''मायावती 2 बच्चों के साथ जा रही होती हैं।'' इस बीच वहां खड़े के शख्स ने मायावती से पूछा, क्या ये दोनों बच्चे जुड़वां हैं? , मायावती कहती हैं, नहीं,नहीं इनमें से एक 4 साल का है और दूसरा 8 साल का।'' इसके बाद उस जोक के पार्ट में जो कहा गया है, उसको लेकर सोसल मीडिया पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Recommended Video

    Mayawati पर आपत्तिजनक Comment कर बुरे फंसे Randeep Hooda, उठी गिरफ्तारी की मांग | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि अभी तक इस बयान पर और पुराना वीडियो वायरल होने पर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    ट्विटर पर रणदीप हुड्डा को लोग कर रहे हैं ट्रोल

    - ट्विटर काफी एक्टिव रहने वाले यूजर दिलीप मंडल ने मुंबई पुलिस, सीएम उद्धव ठाकरे के ऑफिस को टैग करते हुए ट्वीट किया, ''महिलाओं के खिलाफ इस तरह का बयान देना कानून अपराध है। आप इंतजार मत कीजिए मुंबई पुलिस और रणदीप हुड्डा को गिरफ्तार कीजिए और लोगों के सामने मिसाल पेश कीजिए।''

    - रणदीप हुड्डा के वायरस वीडियो को शेयर करते हुए अगाथा श्रृष्टि नाम की एक यूजर ने लिखा है, ''अगर आप लोगों को इससे ये पता नहीं चलता है कि यह समाज कितना जातिवादी और सेक्सिस्ट है, खासकर दलित महिलाओं के लिए, तो फिर मुझे नहीं पता क्या होगा। बॉलीवुड के टॉप अभिनेता रणदीप हुड्डा एक दलित महिला के बारे में बात कर रहे हैं, जो उत्पीड़ितों के खिलाफ हमेशा से आवाज उठाती रही हैं।''

    -खुद को समाजवादी पार्टी का नेता बताने वाले बृजेश यादव ने भी रणदीप हुड्डा के वीडिये को रिट्वीट करते हुए इसे शर्मनाक बताया है।

    - सुमित चौहान नाम के वैरिफाइड यूजर ने भी कहा है कि वो हैशटैग #ArresteRandeepHooda का सपोर्ट करते हैं।

    -पत्रकार साक्षी जोशी ने ट्वीट किया है, '' सबसे पहले यह एक जोक भी नहीं था, यह एक महिला के लिए घिनौना और रूखा बयान था। शर्मनाक''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+