सपना चौधरी के बाद रणदीप हुड्डा भाजपा में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दरअसल रणदीप हुड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की, जिसके बाद से इस बात की चर्चा तेज है कि रणदीप हुड्डा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिस तरह से सपना चौधरी भाजपा में शामिल हुईं उसके बाद रणदीप हुड्डा के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

सरकार में जबरदस्त पारदर्शिता

सरकार में जबरदस्त पारदर्शिता

रणदीप हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मुलाकात की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साब से मुलाकात की और तमाम क्षेत्रों में उन्होंने सुधार के जो काम किए हैं उसके लिए उन्हें बधाई दी। सरकार में जिस स्तर की पारदर्शिता है वह काबिल ए तारीफ है। हुड्डा ने लिखा कि मेरे गृह प्रदेश के विकास के लिए जो कुछ मदद संभव है उसे करने के लिए मैं तैयार हूं।

भाजपा सरकार की तारीफ

जिस तरह से मनोहर लाल खट्टर सरकार की रणदीप हुड्डा ने तारीफ की है, उसके बाद इस बात की चर्चा जोरो पर है कि हरियाणा में चुनाव से पहले वह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हाल के घटनाक्रम पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए हैं, जिन्हें पार्टी ने टिकट दिया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सपना चौधरी के बाद रणदीप हुड्डा की भी भाजपा में एंट्री होती है।

सपना की भाजपा में एंट्री

सपना की भाजपा में एंट्री

इससे पहले जब सपना चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था तो उन्होंने कहा था कि वह लोगों के लिए काम करेंगी। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि वह सिर्फ अपने लिए काम करते हैं, लोगों के लिए नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सपना चौधरी ने जमकर तारीफ की और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों पर सवाल खड़ा करना गलत है। जब लोगों को लगता है कि उन्हें पर्याप्त लोकप्रियता नहीं मिल रही है तो वह अवार्ड वापसी जैसे काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+