राष्ट्रपति का सुरक्षा घेरा तोड़ भागने लगा युवक, बाइक पर लिखा था- ये सड़क मेरे बाप की
नई दिल्ली। सीयूजे के दीक्षांत समारोह में जाने के लिए राजभवन से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला निकलने वाला था, लेकिन तभी एक शख्स ने उनके सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की। उनका काफिला निकलने के ठीक पहले एक शख्स अपनी बाइक लेकर आया और सुरक्षा घेरा तोड़कर दूसरी तरफ जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस के रोकने पर वह तेजी से भागा और इस दौरान बैरियर से टकराकर गिर गया।

सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश करने वाले की बाइक पर लिखा था- यस दिस इज माय फादर्स रोड। वहीं, युवक की इस कोशिश के बाद राजधानी की पुलिस से लेकर ट्रैफिक पुलिस पर सवाल उठने लगे। राष्ट्रपति का काफिला सीयूजे कैंपस के लिए निकलने वाला था। लेकिन 10 मिनट पहले, 4 बजे रणधीर वर्मा चौक का सिग्गल तोड़ता हुआ एक बाइक सवार तेजी से अलर्ट जोन के रास्ते में दाखिल हो गया।
पुलिस के रोकने पर भागने की कोशिश में वह बैरियर से टकराकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने फौरन उस शख्स को हिरासत में ले लिया। युवक ने अपना नाम फैजान बताया। वह कांटाटोली चौक के पास का रहने वाला बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, वह 12वीं का छात्र है और उसने पुलिस को बताया कि वह दोस्त की बाइक लेकर घूमने निकला था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि उस युवक पर रफ ड्राइविंग, रि-मोडलिंग बाइक, बिना हेलमेट बाइक चलाने की धारा में केस दर्ज होना चाहिए। जबकि अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाना चाहिए। वहीं, पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि कहीं ये बाइक चोरी की तो नहीं है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा में 630 लोग गिरफ्तार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications