बाहुबली में पागल सांड को पटकने वाले भल्लालदेव की हुई ऐसी हालत, पहचानना मुश्किल, फैंस को हो रही फिक्र

नई दिल्ली। फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव के किरदार से एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती ने हाल में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अपने तगड़े डीलडौल के लिए पहचान रखने वाले राणा इन तस्वीरों में बहुत कमजोर दिख रहे हैं। ऐसे में अपनीये नई तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लगातार लोग कमेंट कर उसे पूछ रहे हैं कि आखिर वो इतने दुबले कैसे लग रहे हैं। क्या सब ठीक है या फिर सेहत को लेकर उन्हें कोई परेशानी है।

इंस्टा पर शेयर की फोटो, फैंस पूछ रहे हाल

इंस्टा पर शेयर की फोटो, फैंस पूछ रहे हाल

राणा दग्गुबती ने इंस्टा पर ये तस्वीरे शेयर की हैं। राणा के तस्वीरों में काफी कमजोर नजर आने पर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी सेहत पर सवाल कर रहे हैं। उनके फोटो पर लगातार, 'क्या हुआ? आप इतने दुबले क्यों दिख रहे हो?' 'आप कैसे लग रहे हैं? सब कुछ ठीक है न?' 'आपको इस हाल में देखकर डर लग रहा है।' 'क्या आप बीमार हैं' आपने किसी फिल्म के लिए ये गेटअप लिया है या आपकी तबीयत खराब है?' जैसे कमेंट आ रहे हैं।

 राणा ने फिल्म के लिए घटाया वजन!

राणा ने फिल्म के लिए घटाया वजन!

राणा के लुक को लेकर उनकी तरफ से तो कोई जवाब नहीं आया है। बताया जा रहा है कि राणा को कोई बीमारी नहीं है बल्कि उन्होंने फिल्म के लिए वजन कम किया है। वो तेलुगु फिल्म 'विराटा प्रवम 1992' की शूटिंग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इसी फिल्म के लिए उन्होंने वजन घटाया है। बता दें कि कुछ समय पहले भी उनकी सेहत और किडनी
ट्रांसप्लांट को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर चली थी, जो बाद में गलत साबित हुई।

हाउसफुल-4 में दिखेंगे राणा

हाउसफुल-4 में दिखेंगे राणा

राणा इस समय दक्षिण के साथ-साथ हिन्दी सिनेमा में भी काम कर रहे हैं। तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनी उनकी फिल्म 'हाथी मेरे साथी' जल्दी ही रिलीज होगी। 'हाउसफुल 4' में भीा वो नजर आने वाले हैं। वहीं एक और हिन्दी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी वो काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+