अभिनेत्री ने देखा- शेयर की जा रही हैं उसकी न्यूड तस्वीरें, दी ये चेतावनी

अभिनेत्री ने देखा- सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही उसकी न्यूड तस्वीरें, दी ये चेतावनी

नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री रम्या पांडियन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रम्या अर्द्धनग्न अवस्था में हैं। ये तस्वीरें कई दिनों से सोशल मीडिया में हैं। अब इस पर रम्या ने चुप्पी तोड़ते हुए ऐसा करने वालों को चेताया है।

फोटो से की गई है छेडछाड़

फोटो से की गई है छेडछाड़

दरअसल, रम्या की कुछ तस्वीरों को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उठाकर उनके साथ छेड़छाड़ कर उनको सेमी न्यूड तस्वीरें बना दिया गया है। इसके बाद उनके नाम से ही अकाउंट बनाकर इनको शेयर कर दिया गया। इन तस्वीरों में रम्या के शरीर से कपड़ों को तकनीक के जरिए हटाया गया है।

अभिनेत्री ने कहा, अब कानूनी कार्रवाई करूंगी

अभिनेत्री ने कहा, अब कानूनी कार्रवाई करूंगी

अभिनत्री रम्या ने कहा है कि ये जो तस्वीरें शेयर की जा रही हैं वो फर्जी हैं। ऐसे में उनको शेयर करने से बचें। साथ ही उन्होंने कहा है कि जिन अकाउंट से वो तस्वीरें शेयर की गई हैं, वो उनको डिलीट कर दें। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी इन फेक तस्वीरों को शेयर करना जारी रखा जाता है तो फिर वो पुलिस में शिकायत करेंगी और मामले को अदालत लेकर जाएंगी। उन्होंने अपने नाम से फर्जी अकाउंट बनाने वालों को भी कार्रवाई को लेकर चेताया है।

फैन से की मदद की अपील

फैन से की मदद की अपील

रम्या ने अपने फैंस से भी मदद के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि कई फर्जी अकाउंट उनके नाम से बना दिए गए हैं, ऐसे अकाउंट को रिपोर्ट करें और उनको भी इसकी जानकारी दें। बता दें कि रम्या साउथ की जानी पहचानी हीरोइन हैं। उनके नाम पर कई फिल्में हैं। खासतौर से डम्मी तपसू और जोकर के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+