मायावती की PM उम्मीदवारी पर रामविलास पासवान बोले- पहले लोकसभा में खाता तो खोलें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले यूपी में सपा-बसपा गठबंधन और फिर मायावती की पीएम उम्मीदवारी पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान ने तंज कसा है। रामविलास पासवान ने तंज कसते हुए उन्हें पहले लोकसभा में खाता खोलने की सलाह दे डाली। राम विलास पासवान ने कहा कि मायावती को पहले लोकसभा में खाता खोलने की कोशिश करनी चाहिए।

Ramvilas Paswan on Mayawatis PM candidature, said first open account in LS poll 2019

राम विलास पासवान ने कहा कि अगर बिना संख्या के कोई प्रधानमंत्री बन सकता है तो मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है। बता दें कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मायावती की पार्टी बीएसपी को कोई सीट नहीं मिली थी। वहीं सपा-बसपा गठबंधन पर बोलते हुए रामविलास पासवान ने कहा कि इससे एनडीए की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनने वाली है। और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।

लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट से एनडीए के उम्मीदवार के सवाल पर पासवान ने कहा कि वहां से उम्मीदवार कौन होगा यह फैसला पार्टी करेगी। अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि वहां से एनडीए जो भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगा वो विजयी होगा। बता दें कि यूपी में सपा-बसपा ने गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों ही पार्टियों ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में 38-38 पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही जबकि दो सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी है और दो सीट आरएलडी के लिए।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रदेश अध्यक्षों को पद से मुक्त करना चाहती हैं कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+