लोकसभा से इस्तीफा दे सकते हैं आजम खान, बताई ये वजह

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान लोकसभी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। आजम खान ने ये बात खुद बताई है। संसदीय क्षेत्र के दौरे पर उन्होंने कहा कि वो बहुत आहत है और जल्द लोकसभा से इस्तीफा दे सकते हैं।

आजम खान दे सकते हैं इस्तीफा

आजम खान दे सकते हैं इस्तीफा

आजम खान ने कहा कि रामपुर में ना कोई डॉक्टर और ना ही कोई स्वास्थ्य सुविधाएं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि हम एक अस्पताल चला रहे हैं और इसे भी समाप्त करने के प्रयास हो सकते हैं, जिसे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि रामपुर में बैराज का निर्माण होना चाहिए, जो कि काफी समय से लंबित है।

लोकसभा से इस्तीफा देने की तैयारी-बीजेपी को कोसा

लोकसभा से इस्तीफा देने की तैयारी-बीजेपी को कोसा

विवादित बयानों से लिए सूर्खियों में रहने वाले आजम खान ने कहा कि मैं लोकसभा से इस्तीफा देने के बारे में सोच रहा हूं. ऐसी संभावना है कि मैं अगले विधानसभा चुनाव लड़ सकता हूं। आजम खान ने कहा कि रामपुर के हालात देखकर मैं लोकसभा से इस्तीफा देने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा का पद छोड़ने के बाद में भी मैं विधानसभा का चुनाव लडूंगा।

मामला हुआ दर्ज

मामला हुआ दर्ज

गौरतलब है कि हाल ही में आजम खान के खिलाफ कोसी नदी की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला दर्ज किया गया हैआजम खान के साथ -साथ उनकी जौहर यूनिवर्सिटी के दो कर्मियों के खिलाफमामला दर्ज किया गया है। आजम खान के खिलाफ कोसी नदी की जमीन पर अवैध कब्जा करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+