Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पढ़िए- राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद की जीत पर क्या बोले देश के नेता

पढ़िए- राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद की जीत पर क्या बोले सत्ता और विपक्ष के नेता

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने और एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर से नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पीएम ने मुलाकात कर रामनाथ कोविंद को फूलों का गुलदस्ता तोहफें दिया और जीत की बधाई दी।

ramnath kovind congratulated by political leaders from all country

राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ गोविंद को टक्कर देने वाली मीरा कुमार ने उनको बधाई देते हुए कहा कि वो अब संविधान के रक्षक हैं और उन्हें उम्मीद है वो शानदार काम करेंगे। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि प्रणब मुखर्जी के साथ उनका काम करने का तजुर्बा शानदार रहा और उन्हें पूरी उम्मीद है कि रामनाथ कोविंद भी अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाएंगे।

छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने रामनाथ कोविंद को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद पर कोविंद चुना जाना ये बताता है केंद्र सरकार की प्राथमिकता में दलित हैं। जम्मू कश्मीर की सीएम महूबूबा मुफ्ती ने कहा कि रामनाथ कोविंद का कार्यकाल शानदार रहेगा, ऐसी वो उम्मीद करती हैं। उन्होंने इस जीत को भारतीय राजनीति में एक नया आयाम बताया।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रामनाथ कोविंद को बधाई दी, साथ ही उन्होंने मीरा कुमार की भी हौंसले से इलेक्शन लड़ने के लिए तारीफ की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनाथ कोविंद को बधाई देते हुए कहा कि वो चाहेंगे बतौर राष्ट्रपति उनका पहला कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में हो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी रामनाथ कोविंद को जीत पर बधाई दी है।

तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने भी रामनाथ कोविंद को मुबारकबाद दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने रामनाथ कोविंद की जीत को एतिहासिक बताया है तो भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी उनको बधाई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति पद को नई उंचाईं देंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+