दिल्ली में होगी इस बार रामलीला, BJP और RSS ने आयोजकों को दिलाया भरोसा
दिल्ली में होगी इस बार रामलीला, BJP और RSS ने आयोजकों को दिलाया भरोसा
नई दिल्ली, 09 सितंबर: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों को कम होता देख बीजेपी और आरएसएस ने कहा है कि इस साल दिल्ली में शारीरिक रूप से रामलीला होगी। बीजेपी और आरएसएस ने रामलीला समितियों, आयोजकों को आश्वासन दिया है कि इस साल रामलीला का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार (7 सितंबर) को झंडेवालान मंदिर सभागार में हुई बैठक में आरएसएस की दिल्ली इकाई के प्रमुख कुलभूषण आहूजा, भाजपा नेता और डीडीए सदस्य नरेंद्र चावला, भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल, एमसीडी नेताओं और 60 से अधिक रामलीला संगठन समितियों ने भाग लेने का निर्णय लिया है।

रामलीला महासंघ के महासचिव अर्जुन कुमार ने कहा, 60 समितियों के सदस्यों ने बैठक की और रामलीला आयोजित करने का फैसला लिया है, क्योंकि इस साल दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत ज्यादा कम हैं। वहीं 1.44 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
लव कुश रामलीला समिति के सचिव अर्जुन कुमार ने ये भी कहा कि उन्हें दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से उनके मैदान का उपयोग करने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि अभी रामलीला के अंतिम अनुमित दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा मिलना बाकी है। वहीं निगमों ने अपने मैदानों और पार्कों में रामलीला कार्यक्रम आयोजित करने की मौखिक मंजूरी दे दी है,
नवीनतम कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार, डीडीएमए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसी भी तरह के धार्मिक समारोहों पर रोक लगाता है। अर्जुन कुमार ने कहा कि उन्हें अब रामलीला आयोजित करने के लिए डीडीएमए से अनुमति की आवश्यकता है, लेकिन चूंकि तैयारी पहले से करनी होगी, इसलिए वे इसे जल्दी ही आगे बढ़ाएंगे।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि आयोजकों ने आश्वासन दिया है कि वे सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे, और सीमित बैठने की क्षमता, प्रतिभागियों के कोविड परीक्षण और अधिकारियों द्वारा लागू किए जाने वाले अन्य मानदंडों को सुनिश्चित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications