Ramesh Bidhuri: दानिश अली को गाली देने वाले सांसद रमेश बिधूड़ी आए सामने, मीडिया को दिया ये जवाब
लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली को अपशब्द कहने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी आज मीडिया के सामने आए। उन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्पीकर ओम बिड़ला उस पर गौर कर रहे हैं, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। इसके बाद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
बता दें कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूरी ने बसपा सांसद दानिश अली के साथ गाली-गलौज कर दी। उन्हें ऐसे-ऐसे अपशब्द कहे जो कि शायद ही कभी संसदीय इतिहास में प्रयोग किया गया हो। उन्होंने दानिश अली को उग्रवादी और आतंकवादी तक बता दिया। इसके अलावा कुछ ऐसे शब्द भी बोले जो कि हम आपको नहीं बता सकते।

निशिकांत दुबे ने उल्टा दानिश अली पर लगा दिया आरोप
निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा कि बसपा सांसद दानिश अली ने पीएम मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की। बिना माइक्रोफोन के उन्हें यह कहते हुए स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है कि 'नीच को नीच नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे'। उन्होंने कहा कि दानिश अली द्वारा दिया गया यह बयान, मुझे किसी भी देशभक्त जन प्रतिनिधि के लिए अपना धैर्य खोने के लिए यह काफी है और इसके चलते रमेश बिधूड़ी ने उन्हें वैसा ही जवाब दिया जैसा उन्होंने दिया था।












Click it and Unblock the Notifications