मोदी से नाराज बाबा रामदेव ने धरा मौन व्रत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाबा रामदेव अपनी पसंद के सांसदों को मोदी की कैबिनेट में मंत्री बनवाना चाहते थे, लेकिन मोदी ने उनकी एक नहीं सूनी और उनकी पसंद से किनारा कर लिय। इसी नाराजगी के कारण वो मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। बाबा इतने नाराज हो गए है कि उन्होंने मौन व्रत धारण कर लिया है। उन्होंने सोमवार से मौन व्रत धारण कर लिया।
बाबा रामदेव के करीबी आचार्य बालकृष्ण मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इससे पहले खबर मिली थी कि बाबा रामदेव अपने दो दर्जन अनुयायी के साथ मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया था।












Click it and Unblock the Notifications