मोदी सरकार में मंत्री अठावले बोले- गौरक्षा के नाम पर मुसलमानों पर अत्याचार हुए हैं
मोदी सरकार में मंत्री अठावले बोले- गौरक्षा के नाम पर मुसलमानों पर अत्याचार हुए
नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद गाय के नाम पर मुसलमानों को तंग किया गया और उन पर अत्याचार हुआ है। अठावले ने कहा कि वो चाहते हैं कि मुसलमानों को गौरक्षा में आगे आकर हिस्सेदारी करनी चाहिए, जो कि हिन्दुओं को भी अच्छा लगेगा और इससे भाईचारा बढ़ेगा।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित एक किताब 'मुसलमान और योगी आदित्यनाथ' का विमोचन करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री अठावले ने कहा कि कुछ मुसलमानों के साथ गौरक्षा के नाम पर ज्यादती हुई है।
अठावले ने कहा, मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद गौरक्षा के नाम पर उत्पात मचाया गया। कुछ मुस्लिमों को अत्याचारों का सामना करना पड़ा लेकिन मुस्लिमों को भी गाय की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि हिन्दू गाय को मां मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं।
अठावले ने इस दौरान कहा कि वो हमेशा से हिन्दुओं और मुसलमानों में एकता के तरफदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को मजबूत देश बनाने के लिए यह जरूरी है कि हिन्दु मुसलमान शान्ति से साथ रहें क्योंकि दोनों समुदाय अगर लड़ेंगे तो भारत कमजोर हो जाएगा। अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और यूपी के सीएम आदित्यनाथ मुस्लिम विरोधी नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने हमेशा सबका साथ सबका विकास की बात की है।












Click it and Unblock the Notifications