केन्द्रीय मंत्री बोले- पाकिस्तान के साथ मैच कोहली ने किया था फिक्स

नई दिल्ली। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पर आरोप लगाते हुए कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी का मैच फिक्स था। उनका आरोप है कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने उस मैच को फिक्स किया था। इसी के साथ अठावले ने इस मामले की जांच की मांग की है।

केन्द्रीय मंत्री बोले- पाकिस्तान के साथ मैच कोहली ने किया था फिक्स

आपको बता दें कि 18 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच में हुआ था। इस क्रिकेट में पाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में 180 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की काफी बेइज्जती हो रही थी।

वडोदरा के जिला अधिकारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने यह बात कही है। वह बोले- कोच अनिल कुंबले, कप्तान विराट कोहली और युवराज सिंह के साथ-साथ बाकी सभी खिलाड़ियों ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की थी। वह बोले आखिर इतने शानदार बल्लेबाजों के होते हुए भी हम पाकिस्तान से कैसे हार सकते हैं?

अठावले ने कहा- उन्होंने टूर्नामेंट में तो कई शतक जड़े, लेकिन फाइनल में आखिर उन्हें क्या हो गया था। वह बोले- ऐसा लगता है जैसे कि मैच ही फिक्स था, मैं इसकी जांच की मांग करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+