रामानंद सागर की परपोती साक्षी की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग, लोग हुए हैरान
Ramanand sagar's great grand daughter sakshi chopra shares very Glamours Pics: 'रामायण' बनाकर इतिहास रचने वाले डायरेक्टर रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बहुत चर्चित है, वजह है उनकी वायरल तस्वीर, जिसमें वो हद से ज्यादा मादक नजर आ रही हैं। 'बिकिनी गर्ल' के नाम से विख्यात साक्षी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को खुद ही शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर आग लगाा दी है। लोग उनकी तस्वीरों पर काफी कमेंट कर रहे हैं, कुल मिलाकर कहा जाए तो इस वक्त वो सोशल मीडिया पर आकर्षण के केंद्र में हैं।

साक्षी चोपड़ा बहुत चर्चित थीं
मालूम हो कि पिछले साल अगस्त में साक्षी चोपड़ा बहुत चर्चित थीं, उनके बारे में कहा जा रहा था कि वो बिग बॉस 14 में नजर आएंगी लेकिन वो हुआ नहीं लेकिन उनकी तस्वीरों ने सनसनी जरूर फैला दी थीं। साक्षी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें भी वो 'बिकिनी अवतार' में ही हैं।

मीनाक्षी सागर की बेटी हैं साक्षी
गौरतलब है कि 23 सितंबर 1997 में जन्मी साक्षी एक सिंगर भी हैं, उनकी मां मीनाक्षी सागर भी एक निर्माता हैं, मीनाक्षी सागर, रामानंद सागर की पोती थीं , जिनकी शादी अजय राय मधान से हुई थी, जो कि ज्योतिषी थे लेकिन फिर ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया, इसके बाद मीनाक्षी अपने पिता के घर आ गई और इसी वजह से साक्षी अपनी मां का सरनेम सागर का ही प्रयोग करती हैं, उनका पूरा नाम साक्षी सागर चोपड़ा है। (साक्षी का इंस्ट्रागाम अकाउंट)

'फीलिंग गुड' नाम के यूट्यूब वीडियो में भी काम कर चुकी हैं
सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव साक्षी ने 10 साल की उम्र से ही ट्रिनिटी कॉलेज लंदन से वेस्टर्न संगीत की ट्रेनिंग ली है, साक्षी मुंबई में स्टेज शो भी करती हैं,वो 'फीलिंग गुड' नाम के यूट्यूब वीडियो में भी काम कर चुकी हैं, हालांकि अभी तक उन्होंने कोई भी फिल्म या टीवी शो में काम नहीं किया है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी 5 लाख से ऊपर है।

सड़कों पर पसर जाता था सन्नाटा
गौरतलब है कि रामानंद सागर के 'रामायण' का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। उस वक्त ये सीरियल सुपरहिट रहा था। सीरियल का प्रसारण रविवार की सुबह होता था। जब ये सीरियल प्रसारित होता था सभी सीरियल देखने में इतने व्यस्त हो जाते थे कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था, इस लोकप्रियता का तो ये आलम था कि लोग शो के किरदारों को ही रीयल भगवान मान बैठे थे।












Click it and Unblock the Notifications