किसे वोट देंगे लापता विधायक आनंद सिंह? कांग्रेस के दिग्गज नेता ने खोला राज

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधायकों की जोड़-तोड़ के लिए मचा सियासी घमासान अब अपने चरम पर है। हर कोई अपने विधायकों को अपने पाले में रखने को भरकस कोशिश कर रहा है। कांग्रेस के सामने बसे बड़ी चिंता है कि वह अपने विधायकों को कैसे फूटने से बचाए तो वहीं बीजेपी से सामने परेशानी है कि वह कैसे बहुमत के लिए जरूरी संख्या का इंतजाम करे। कांग्रेस के लापता विधायक आनंद सिंह बीजेपी के खेमें में बताए जा रहे हैं। आनंद सिंह किसे वोट देंगे इसका खुलासा शनिवार को कांग्रेसी नेता रामालिंगा रेड्डी ने किया।

वह हमारे लिए जरूर वोट करेंगे

वह हमारे लिए जरूर वोट करेंगे

आनंद सिंह अभी तक एक बार भी मीडिया के सामने नहीं आए हैं। अब आनंद सिंह को लेकर कांग्रेस विधायक रामालिंगा रेड्डी ने बड़ा बयान दिया है। रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि, शारीरिक रूप से वह(आनंद सिंह) हमारे साथ नहीं हैं लेकिन हमारे नेता उनके संपर्क में हैं। वह आज विधानसभा आएंगे और जरूर हमारे लिए वोट करेंगे। वह हमारे साथ हैं और वापस आएंगे।

आनंद ने ही बीजेपी पर 100 करोड़ रुपये ऑफर करने का आरोप लगाया था

आनंद ने ही बीजेपी पर 100 करोड़ रुपये ऑफर करने का आरोप लगाया था

बता दें कि आनंद सिंह पहले भारतीय जनता पार्टी में थे, लेकिन चुनाव के दौरान वह कांग्रेस में चले गए थे। आनंद ही वह विधायक हैं, जिन्होंने बीजेपी पर 100 करोड़ रुपये ऑफर करने का आरोप लगाया था। इससे पहले सिद्धारमैया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि आनंद सिंह के खिलाफ केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है। उनका अपहरण कर लिया गया है। सिद्धारमैया ने दावा किया कि जब आनंद सिंह को मुक्त किया जाएगा तो वे हमारे साथ होंगे और कांग्रेस के पक्ष में वोट करेंगे।

'हमें पता है कि कौन सा मंत्री आनंद सिंह के संपर्क में है'

'हमें पता है कि कौन सा मंत्री आनंद सिंह के संपर्क में है'

वहीं गुलाम नबीं आजाद ने कहा था कि, हमें पता है कि कौन सा मंत्री आनंद सिंह के संपर्क में है। उनपर किस तरीके से दबाव बनाया जा रहा है इस बारे में हमारे पास कॉल डिटेल और रिकॉर्ड भी है। जो लोग जेल से छोड़े गए हैं मोदी सरकार द्वारा वे लोग बहुमत जुटाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त को मैनेज कर रहे हैं। हमारे विधायकों को धमका रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Karnataka floor test: निर्दलीय विधायकों ने फिर बदला पाला, पहले BJP अब कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+