तबीयत बिगड़ने के बाद रामविलास पासवान के दिल का हुआ ऑप्रेशन, बेटे चिराग ने दी जानकारी

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया रामविलास पासवान का दिल का ऑप्रेशन हुआ है। यह जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने रविवार को दी। 74 साल के पासवान पिछले पांच दशक से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय हैं और वह देश के प्रमुख दलित नेताओ में से एक हैं। बीते कुछ हफ्तों से वे अस्पताल में भर्ती हैं। चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता के दिल की सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा, 'पिछले कई दिनों से पापा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑप्रेशन करना पड़ा। जरूरत पड़ने पर संभवतः कुछ हफ्तों बाद एक और ऑप्रेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

Recommended Video

    Ram Vilas Paswan की हुई हार्ट सर्जरी, PM Modi ने Chirag Paswan से की फोन पर बात | वनइंडिया हिंदी
    तबीयत बिगड़ने के बाद रामविलास पासवान के दिल का हुआ ऑपरेशन, बेटे चिराग ने दी जानकारी

    आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही है। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। इस बीच शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद चिराग पासवान तुरंत ही अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस बीच बिहार चुनाव को लेकर शनिवार को एलजेपी संसदीय बोर्ड की अहम बैठक भी थी, जिसे टाल दिया गया।

    रामविलास पासवान की बीमारी को लेकर बेटे चिराग ने पहले भी अपनी बात रखी थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बेहद भावपूर्ण चिट्ठी भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि आज मेरे पिता को जब मेरी जरूरत है तो मुझे उनके साथ रहना चाहिए नहीं तो मैं अपने आपको माफ नहीं कर पाऊंगा। दूसरी ओर बिहार चुनाव को लेकर भी चिराग पासवान को कई जरूरी फैसले लेने हैं। खास तौर से एनडीए में रहने को लेकर एलजेपी का क्या रुख है इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि चिराग पासवान ने शनिवार को एक ट्वीट के जरिए अपनी आगे की रणनीति की ओर इशारा जरूर कर दिया।

    पीएम मोदी ने चिराग पासवान को किया फोन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन करके केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का हाल जाना है। पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान को फोन किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+