'अगली दीपावली में राम भक्तों के लिए अयोध्या में तैयार हो जाएगा मंदिर', सुब्रमण्यम स्वामी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने ऐलान किया है कि अगली दीपावली तक मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा।

Recommended Video

      Subramanian Swamy says expecting to see Ram Mandir build till next Diwali | वनइंडिया हिंदी

      पटना। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने ऐलान किया है कि अगली दीपावली तक मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा। स्वामी ने बिना विस्तार के कहा कि प्रस्तावित राम मंदिर के रास्ते में बाधाएं हटा दी जा रही हैं। मंदिर का निर्माण जल्द ही शुरू होने की संभावना है इस सप्ताह हम दीपावली मना रहे होंगे और अगले दीपावाली तक राम मंदिर भक्तों को मिल जाने की संभावना है। स्वामी ने यह बात यहां विराट हिंदुस्तान संगम (वीएचएस) की बिहार इकाई द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा। राज्यसभा सांसद ने कहा कि 'यह जरूरी है कि हिंदुत्व की विचारधारा कभी खो न जाए'। स्वामी ने कहा कि वीएचएस उत्तर बिहार में सीतामढ़ी में भगवान राम की पत्नी सीता को समर्पित एक भव्य मंदिर के निर्माण के लिए प्रयास करेगी, जो कि उनका जन्मस्थान माना जाता है।'

      स्वामी ने कहा - अगली दीपावली में राम भक्तों के लिए अयोध्या में तैयार हो जाएगा मंदिर

      स्वामी ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम उनकी साथी जगत जाननी जानकी के बिना सोचना असंभव है। स्वामी ने कहा कि वीएचएस द्वारा एक विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भी योजनाएं चल रही है। विश्वविद्यालय, भारतीय पुनर्जागरण के लिए एक केंद्र के रूप में सेवा करेगा जहां समकालीन व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के साथ ही प्राचीन भारतीय शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

      उन्होंने कहा कि संगठन ने बिहार के सभी जिलों में ऐतिहासिक महत्व के अन्य स्थानों पर इसी तरह की परियोजनाएं करने का भी प्रस्ताव किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+