हरियाणा पुलिस के 5 जवानों ने की थी कोर्ट से राम रहीम को भगाने की साजिश
baba ram rahim, ram rahim, india, haryana, punjab, police, cbi,panchkula, ,पंचकूला,हरियाणा, पुलिस, पंजाब, भारत, डेरा सच्चा सौदा, रेप, सीबीआई,
चंडीगढ़। 2 साध्वियों से बलात्कार करने का दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को उसके सुरक्षा गार्ड भगाने की फिराक में थे। ये सभी सुरक्षा गार्ड हरियाणा पुलिस के जवान थे। हमेशा राम रहीम के साथ रहने वाले ये सुरक्षा गार्ड उसी के रंग में ढल गए थे। इन जवानों ने पहले कोशिश की कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की अदालत में सुनवाई के लिए जाने ही ना दिया जाए। हालांकि जब वो इसमें असफल हुए तो उन्होंने राम रहीम को भगाने की साजिश रची हालांकि वो इसमें भी नाकाम रहे।

बता दं कि राम रहीम को पंचकूला अदालत से भगाने की कोशिश में लगे पांच पुलिसकर्मियों समेत 2 अन्य निजी सुरक्षागार्डों के खिलाफ देश द्रोह का मामला भी दर्ज किया है। सजा सुनाए जाने के बाद मचे उपद्रव पर पुलिस ती जांच में भी यह सामने आया कि हिंसा की शुरुआत भी राम रहीम के सुरक्षा गार्ड्स ने भी की। इतना ही नहीं इन गार्ड्स ने नारे लगाए कि हिंदुस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे, आग लगा देंगे।
नाकाम रहे गार्ड
गार्ड्स ने यह नारा तब लगाया जब वे राम रहीम को भगाने में नाकाम रहे। इस घटना की पुष्टि पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने भी की।
बताया गया कि डेरामुखी के दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत परिसर में गोलाबारी हुई थी। आरोपी गार्ड पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ उलझ गए। मौके पर मौजूद रहे आइजी सुभाष यादव ने इस बात से इनकार किया कि राम रहीम के गार्ड ने उन्हें थप्पड़ मारा, हालांकि यादन ने कहा कि गार्डों से बहस हुई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications