गुरमीत राम रहीम केस: जानिए, दिनभर कब क्या हुआ

गुरमीत राम रहीम केस: जानिए, दिनभर कब क्या हुआ

नई दिल्ली। पंचकूला की सीबीआई अदालत के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा, पंजाब भंयकर हिंसा का शिकार हुए हैं तो वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। गुरमीत के खिलाफ फैसला आने पर हिंसा की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी, यहां तक कि हाईकोर्ट ने भी हरियाणा पुलिस को फटकार लगाई। जो हरियाणा, पंजाब शुक्रवार सुबह तक शान्त थे, वो दोपहर बाद बुरी तरह से जलने लगे। जानिए शुक्रवार दिनभर का घटनाक्रम..

Ram Rahim Verdict : Dhara 144 imposed in 4 states read the live timeline of panchkula violence
  • 8:12-हरियाणा सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद की, किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सेना को तैयार रहने को कहा।
  • 8:15-सड़कों के किनारे गुरमीत के समर्थक जुटना शुरू. पंचकुला में लाखों समर्थक जुटे।
  • 8:25-पंचकुला से गुजरने वाली 27 ट्रेन रद्द की गईं।
  • 8:32-केंद्र ने 15000 अर्द्धसैनिक बल पंचकुला भेजे गए।
  • 8:35- गुरमीत राम रहीम कोर्ट के सामने पेश होने के लिए निकला।
  • 9:26- 100 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ कोर्ट के लिए निकला गुरमीत।
  • 10:25- पंचकुला में समर्थकों की संख्या बढ़ना जारी।
  • 11:05- हरियाणा से गुजरने वाली 200 ट्रेन रद्द।
  • 12:50- सिरसा से चला गुरमीत का काफिला पंचकुला पहुंचा। दो गाड़ियों को पंचकुला में एंट्री मिली।
  • 1:26- जगह-जगह समर्थकों ने हथियार जुटाए। हथियारों के साथ सड़कों पर उतरे।
  • 2:15- कोरेट कॉम्पलैक्स के पास बड़ी तादाद में जुटे डेरा समर्थक, सेना और पुलिस भी तैनात।
  • 2:27- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने डेरा समर्थकों से शान्ति की अपील की।
  • 2:30- कोर्ट की सुननवाई शुरू, गुरमीत भी कोर्ट पहुंचा।
  • 2:50- पंचकुला की बिजली सप्लाई काटी गई।
  • 2:55- जज जगदीप सिंह ने फैसला पढ़ना शुरु किया।
  • 3:05- कोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत को रेप का दोषी पाया। सोमवार में सजा सुनाने की बात कही।
  • 3:15- रेप का दोषी पाए जाने के बाद पुलिस ने गुरमीत को हिरासत में लिया। हेलीकॉप्टर से रोहतक में बनी स्पेशल जेल भेजा गया।
  • 3:20- डेरा समर्थकों ने जगह-जगह हिंसा शुरू की, वाहन
  • 3:30- डेरा समर्थकों ने पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया।
  • 3:45- पंचकुला में हिंसा बढ़ी, मीडिया की ओबी वैन फूंकी गई, पत्रकारों पर हमले।
  • 4:00- पंजाब के मलोट और पंजाब में कर्फ्यू।
  • 4:05- पंचकुला में हर तरफ धुंआ, गोलियों की आवाजों से दहशत। हर तरफ जलते वाहन दिखे।
  • 4:28- दिल्ली, राजस्थान तक पहुंची हिंसा, पड़ोसी राज्यों में भी अलर्ट।
  • 4:55- पंजाब के बलुआना रेलवे स्टेशन में आग लगाई गई।
  • 5:00- पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने कहा डेरा सच्चा सौदा की संपत्तियों को नीलाम कर की जाए नुकसान की भरपाई।
  • 5:25- दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर खड़ी रीव एक्सप्रेस में आग लगाई गई। लोनी चौक पर बसें फूंकी गई।
  • 5:55- हेलीकॉटर से पंचकुला और आसपास की निगरानी। पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं।
  • 6:00- एएनआई के मुताबिक, हिंसा में मृतकों की संख्या 12 हुई, 100 से ज्यादा घायल।
  • 6:30- डेरा सच्चा सौदा ने फैसले पर नाखुशी जताई। कहा- फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
  • 7:00- मृतकों की संख्या 28, घायलों की संख्या 250 से ज्यादा।
  • 8:05- हरियाणा के सीएम मीडिया के सामने आए, मामले पर सफाई दी।
  • 8:05- खट्टर के सामने ही लोगों ने लगाए खट्टर सरकार मुर्दाबाद के नारे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+