Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सीबीआई अदालत से मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा राम रहीम

सजा के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा राम रहीम

नई दिल्ली। दो साध्वियों से रेप के मामलें में सीबीआई अदालत के 20 साल की सजा सुनाए जाने के फैसले के खिलाफ राम रहीम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अपील की है। सीबीआई की पंचकूला अदालत ने रेप के मामले में दोषी पाए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बीते माह 20 साल की सजा सुनाई है। राम रहीम इस समय रोहतक जेल में बंद है।

Recommended Video

    Honeypreet ने पहली बार गुफा में जाने के बाद खाई थी Ram Rahim को बर्बाद करने की कसम
    Ram Rahim Singh appeals in Punjab and Haryana High Court against verdict of Panchkula Special CBI Court

    दो साध्वियों से रेप के आरोप में पंचकूला की सीबीआई अदालत ने राम रहीम को 25 अगस्त को दोषी पाया था। 25 अगस्त को दोषी पाए जाने के बाद उसे रोहतक जेल में भेज दिया गया। रेप के दो मामलों में अदालत ने उसे दस-दस साल की सजा सुनाई है। उसी के डेरे की एक साध्वी ने 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को खत लिखकर राम रहीम पर रेप का आरोप लगाया था और मामले में जांच की मांग की थी। मामले के प्रकाश में आने के बाद इसको सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने दो साध्वियों के बयान और दूसरे सबूतों के आधार पर गुरमीत को दोषी पाया और उसे 20 साल की सजा सुनाई।

    मामले को लेकर डेरा की ओर से लगातार ये कहा जा रहा था कि गुरमीत को गलत तरह से फंसाया गया है और वो सीबीआई अदालत से मिली सजा के खिलाफ अपील करेंगे। रेप के अलावा भी गुरमीत पर कई गंभीर मामले चल रहे हैं, जिनमें साधुओं को नपुंसक बनाने और हत्या का मामला भी है। आपको बता दें कि राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को हरियाणा में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 39 लोगों की जान गई थी। इस हिंसा के चलते हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ा था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+