सामने आई हनीप्रीत के ब्वॉयफ्रेंड की फोटो, आखिर क्या है हकीकत?
नई दिल्ली। साध्वी से रेप के आरोप में जेल में सजा काट रहे राम रहीम की सबसे करीबी हनीप्रीत इंसा कई दिनों से गायब है। पुलिस हर जगह हनीप्रीत की तलाश कर रही है, लेकिन राम रहीम की बेटी का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा है। इसी बीच उसके बारे में एक चौंकाने वाली बात सामने निकल कर आ रही है। इंटरनेट पर हनीप्रीत की एक लव स्टोरी वायरल हो रही है।


सोशल मीडिया में है जबरदस्त चर्चा
सोशल मीडिया में चर्चा है कि हनीप्रीत एक आसिफ मोहम्मद नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे लेकिन कभी खुल्लम खुल्ला इजहार नहीं किया। कई बार दोनों को साथ में भी देखा गया है।
Recommended Video


निजी डायरी से मिला सुराग?
कहा जा रहा है कि आसिफ की जानकारी पुलिस को हनीप्रीत की डायरी से मिली। हनीप्रीत ने अपनी निजी डायरी में ऐसी कुछ बातें लिखी थीं जिससे पुलिस को शक हुआ कि वो किसी से प्यार करती हैं। इसके बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि हनीप्रीत इसी शख्स के साथ होंगी। लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है।

आखिर कौन है ये शख्स?
हनीप्रीत का ब्वॉयफ्रेंड बताया जा रहा शख्स पाकिस्तान का रहने वाला है। इसका नाम आसिफ नहीं, बल्कि आदिल मुराद है। आदिल शादीशुदा हैं और पाकिस्तान में जाना-माना चहरा हैं। वो कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

राम रहीम की सबसे करीबी हैं हनीप्रीत
हनीप्रीत इंसा राम रहीम की गोद ली हुई बेटी है। हनीप्रीत के पूर्व पति ने दोनों पर निजी संबंध बनाने का आरोप लगाया था। खुद को 'पापा की एंजेल' कहने वाली हनीप्रीत इकलौती ऐसी महिला थीं, जो सजा के बाद राम रहीम के साथ जेल में गई थीं। जेल के अंदर से भी राम रहीम हनीप्रीत को याद करते हैं। वो प्रशासन से दो बार गुहार लगा चुके हैं कि हनीप्रीत को उनके साथ रहने दिया जाए क्योंकि वो उनकी फिजिशियन भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications