राम रहीम की राजदार 'बेटी' हनीप्रीत की हो सकती है हत्या
राम रहीम की राजदार हनीप्रीत की हत्या आशंका, खुफिया एंजेसी को मिले इनपुट
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के रेप के मामले में जेल जाने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की है। गुरमीत से उसके रिश्ते को लेकर भी कई तरह की बाते कही जा रही हैं, तो वहीं पुलिस को भी उसकी पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में तलाश है। हनीप्रीत 25 अगस्त को बाबा को दोषी करार दिए जाने के समय उसके साथ थी लेकिन फिर वो गायब हो गई।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने हनीप्रीत की हत्या की आशंका जताई है। खुफिया एंजेसियों को डर है कि गुरमीत के हर राज की जानकारी होना हनीप्रीत की जान के लिए खतरा बन सकती है। अग वो पकड़ जाती है तो राम रहीम के बड़े-बड़े कारनामों का खुलासा हो सकता है। ऐसे में उसकी हत्या हो सकती है। खुफिया एजेंसियां इन इनपुट पर काम कर रही है।
आपको बता दें कि हनीप्रीत को राम रहीम के सबसे करीबियों में गिना जाता है। गुरमीत के जेल जाने के बाद उसके डेरा प्रमुख भी बनने की चर्चा थी। गुरमीत उसे अपनी मुंहबोली बेटी बताता था लेकिन दोनों के बीच शारीरिक संबंध होने की बात हनीप्रीत के पति ने ही कही थी। हनीप्रीत हर जगह गुरमीत के साथ ही नजर आती थी। वो गुरमीत की फिल्मों की हीरोइन भी बनती थी।












Click it and Unblock the Notifications