डेरा सच्चा सौदा की वो गुफा, जहां लड़कियों के साथ गुरमीत देखता था ब्लू फिल्म

डेरा सच्चा सौदा की वो गुफा, जहां बैठ गुरमीत देखता था ब्लू फिल्म

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim की गुफा जहां साध्वियों से रेप कहलाता था 'पिताजी की माफी'| वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सीबीआई की पंचकूला अदालत ने रेप के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को दोषी पाया है। अदालत इस मामले में 28 अगस्त को सजा सुनाएगी। दो साध्वियों के गुरमीत के खिलाफ बयान के आधार पर उसे सजा हुई है। गुरमीत के खिलाफ रेप करने का आरोप सबसे पहले 2002 में सामने आया था, जब एक साध्वी ने जुलाई 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को चिट्ठी लिख अपने साथ हुई घटना को बताया था और बाबा के कारनामों का जिक्र किया था। इस चिट्ठी में उस गुफा के बारे में भी लिखा गया है, जहां गुरमीत अपनी हवस मिटाता था।

    Ram Rahim Acquitted in rape case: cave in dra sachcha soda where baba watch adult content

    गुरमीत की गुफा में सिर्फ लड़कियां होती थी तैनात

    गुरमीत की गुफा में सिर्फ लड़कियां होती थी तैनात

    जिस साध्वी के साथ गुरमीत ने रेप किया उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री को चिट्ठी के साथ-साथ सीबीआई को दिए बयान में भी डेरा में एक गुफा की बात कही है। इसके मुताबिक, डेरा में एक गुफा है, जिसके दो गेट सत्संग हॉल में खुलते हैं और एक वहां रहने वाली लड़कियों के गर्ल्स हॉस्टल की तरफ। गुरमीत जब यहां आता तो सिर्फ लड़कियों की ही तैनाती का जाती। जिस भी लड़की को बाबा बुलाता उसे गुफा में भेजकर दरवाजा बंद कर दिया जाता।

    गुफा में चलती थी ब्लू फिल्म

    गुफा में चलती थी ब्लू फिल्म

    साध्वी ने बयान में कहा है कि गुफा में जो लड़की जाती, उससे गुरमीत संबंध बनाता। जो लड़की विरोध करती उसे मार डालने और परिवार के लोगों की नौकरियां छुड़वा देने की धमका देता था। इस गुफा में गुरमीत ब्लू फिल्म देखता था। जिस लड़की से बाबा संबंध बना लेता, उसे माफ करना कहा जाता। ये एक कोड वर्ड की तरह था, लड़कियां कहती कि उसे बाबा ने माफ कर दिया है, इसका मतलब नई साध्वियों को तब समझ आता जब उनको गुफा में बुला बाब उनको हवस का शिकार बनाता।

    चिट्ठी में बताई थी अपने साथ बलात्कार की बात, लिखा ये सब

    चिट्ठी में बताई थी अपने साथ बलात्कार की बात, लिखा ये सब

    डेरे में काफी समय रहने वाली साध्वी ने 10 जुलाई 2002 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को चिट्ठी लिखी थी। इसका विषय था- डेरा में सैकड़ों लड़कियों के बलात्कार की जांच के बारे। चिट्ठी में साध्वी ने बताया कि मैं सिरसा में डेरा में सेवा कर रही हूं, मैं और सैकड़ों लड़कियां यहां 16-17 घंटे काम करती हैं। यहां हमारा शारीरिक शोषण किया जा रहा है और हमारा रेप गुरमीत राम रहीम कर रहा है।

    उसने बताया है कि एक दिन उसे बताया गया कि तुम्हें डेरा प्रमुख गुरमीत ने बुलाया है अपने कमरे में तो मैं सिर नीचा कर चली गई। उन्होंने बिस्तर के एक तरफ बैठने का इशारा किया। मुझे बहुत संकोच हो रहा था। पहले कभी बाबा के सामने इस तरह पेश नहीं हुई थी। वो भी रात का वक्त। बाबा के प्रति पूरी श्रद्धा होते हुए भी मन में अजीब सी आशंकाएं उमड़-घुमड़ रहीं थी। आखिर महिला जो मैं ठहरी।जब मेरी नजर कमरे में चल रही टीवी पर पड़ी तो बड़ा झटका लगा। पैरों तले जमीन खिंसक गई। जिसे प्रभु का अवतार मानकर श्रद्धा में सिर झुकाती चली आई, वह बाबाजी गंदी फिल्म चलाए बैठे थे। मेरी तरफ कुटिल मुस्कान फेरकर बाबा ने कुछ यूं इशारा किया कि मेरी नजर बिस्तर पर रखे रिवॉल्वर पर पड़ गई।

    अचानक बाबा ने मुझे मेरी मर्जी के विपरीत पकड़ लिया। अश्लील हरकतें करने लगे। उन्होंने कहा कि साधु बनने के बाद तुम्हारा तन हमारा है। मैने चिल्लाने की कोशिश की तो मुंह दबा दिया और कहा कि सरकार और मंत्री सब हमारे सेवक हैं। रिवाल्वर दिखाकर मुझे व घर वालों को जान से मारने की धमकी दी। पूरी रात गुरमीत राम रहीम ने रेप किया। एक बार बाबा राम रहीम रेप करने में सफल रहे तो फिर कई बार सिलसिला चला।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+