Ram Navami: पीएम मोदी, अमित शाह सहित शीर्ष नेताओं ने दी राम नवमी की बधाई

Ram Navami: भगवान राम के जन्मदिन के पर्व रामनवमी की देशवासियों को पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

ram navami

Ram Navami: प्रभु श्री राम के जन्म को पूरे देश में मनाया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म चैत्र नवरात्र की नवमी को मनाया जाता है और इस दिन को दुर्गानवमी में भी कहा जाता है। राम नवमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, रामनवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं। त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों को रामनवमी की बधाई देते हुए लिखा, श्रीरामनवमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम आप सभी के जीवन में सुख, शांति, सद्भाव और समृद्धि का संचार करें, यही मंगलकामना है। जय श्रीराम!

अमित शाह ने दी बधाई

पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को रामनवमी के पर्व की बधाई दी। अमित शाह ने ट्वीट करके लिखा, सभी को रामनवमी के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। मर्यादा पुरुषोतम प्रभु श्रीराम ने धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के साथ विकट परिस्थितियों में भी धैर्य और सभी के लिए एक समान दयालुता के भाव की शिक्षा पूरे मानव जगत को दी। प्रभु श्रीराम सभी पर अपनी कृपा बनाये। जय श्रीराम!

योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों को रामनवमी की बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके लिखा, जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल। चर अरु अचर हर्षजुत राम जनम सुखमूल॥ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण के अति पावन दिवस 'श्री राम नवमी' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय श्री राम! इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, जगज्जननी माँ भगवती की आराधना व उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र की सभी प्रदेश वासियों और भक्तों को हार्दिक बधाई! जगज्जननी माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+