Ram Mandir: अयोध्या में कौनसी जगह है कुबेर टीला? जहां प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहुंचे पीएम मोदी

Ayodhya kuber teela: कई सदियों का इंतजार आज पूरा हो गया है। करोड़ों लोगों के अराध्य देव रामलला का अपनी नगरी अयोध्या में आगमन हो चुका है। रामलला की पूरे विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। उनके पहले दर्शन मन प्रफुल्लित कर देने वाले हैं। रामलला की अलौकिक छवि है, जो सनातन प्रेमियों को भाव-विभार कर देती है।

पीएम मोदी ने रामलाल के विग्रह की कमल का फूल हाथ में लेकर पूजा की और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी का 11 दिनों का उपवास पूर्ण कराया गया। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपना उपवास तोड़ा, उनको स्वामी गोविंद देव के हाथ से जल पिया गया। इसके बाद मंच से लोगों को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी कुबेर टीला के लिए रवाना हो गए।

PM modi Kuber teela

ऐसे में जानिए की अयोध्या में कुबेर टीला वो कौनसी जगह है, जहां रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी वहां पहुंचे और इस जगह को लेकर क्या मान्यताएं हैं? और यह क्यों प्रसिद्ध है..

कुबेर ने की थी शिवलिंग की स्थापना

दरअसल, राम जन्मभूमि परिसर में ही कुबेर टीला स्थित है। यहां भगवान शिव की पूजा होती है। कहा जाता है कि यहां कुबेर देवता ने भगवान शंकर की पूजा की थी।

मान्यता है कि यहां धन के देवता कुबेर आए थे और टीले पर भगवान शंकर की पूजा के लिए शिवलिंग की स्थापना की थी। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी यहां पहुंचे हैं, यहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

Ayodhya kuber teela:

कुबेर टीला का हुआ पुनरुद्धार

श्री राम जन्मभूमि परिसर में स्थित कुबेर टीला के मंदिर का श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने पुनरुद्धार करवाया है। बता दें कि यह टीला करीब सौ फीट ऊंचा है, जो कि मिट्टी और पत्थरों से बना हुआ है। जहां कामेश्वर महादेव का पौराणिक मंदिर है।

मान्यता है कि इसी स्थान पर कुबेर जी का आगमन हुआ था और उन्होंने टीले पर शिवलिंग की स्थापना की। इस मंदिर में मां पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय, नंदी, कुबेर सहित नौ देवी देवता की प्रतिमा स्थापित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+