Pran Pratishtha: अतिथियों को बंटेगा रामलला का विशेष प्रसाद, जानिए अंदर क्या- क्या मिलेगा?
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के राम मंदिर के भव्य तरीके से सजाया गया है। भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में रह रहे सनातन धर्मियों के लिए ये एक महज अनुष्ठान ही नहीं बल्कि धर्म की चेतना का विषय है। ऐसे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने श्री राम जन्मभूमि परिसर में होने वाले अनुष्ठान को दिव्य और भव्य रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जितना भव्य है, उतना ही दिव्य अनुष्ठान का प्रसाद भी होगा। मंदिर ट्रस्ट अनुष्ठान पूरा होने के बाद अतिथियों के विशेष प्रसाद का प्रबंध किया है। अतिथियों को देने के लिए ट्रस्ट ने 15 हजार प्रसाद के पैकेट तैयार करवाए हैं।
प्रसाद में अतिथियों को क्या- क्या मिलेगा?
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने अतियों के लिए प्रसाद के खास पैकेट तैयार करवाए हैं। जिसमें विशेष रूप से तुलसी दल, गुड़ रेवड़ी, रामदाने की चिक्की, अक्षत और रोली और 'इलायची दाना' भी पैक किया गया है। इसके अलावा रक्षा सूत्र (कलावा), 'राम दीया' भी प्रसाद के पैकेट में रखा गया है। इसके अलावा प्रसाद में मेवे के लड्डू भी हैं।













Click it and Unblock the Notifications