Ram Mandir: 500 वर्षों बाद रामलला आए अपने घर, अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पूरी, देखिए Video
Ram Mandir Pran Pratishta: अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है। राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी है। गर्भ गृह में रामलला विराज चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य अतिथि के तौर पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा पूरी करवाई है।
500 सालों के इंतजार के बाद राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बनाई गई है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम आज भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव वीडियो यहां देखें
कार्यक्रम स्थल पर लगभग 7 हजार मेहमान मौजूद रहें, जिनमें बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जैसे अन्य सुपरस्टार शामिल हैं।
23 तारीख को राम भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। 23 तारीख की सुबह 7 बजे से आप राम मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। राम मंदिर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक खुला रहेगा। फिर मंदिर बंद हो जाएगा।
उसके बाद दोपहर 2:00 बजे से 7:00 तक खोला जाएगा। राम मंदिर के खुलने और बंद होने का यही वक्त हर दिन रहेगा। दोपहर 11:30 बजे से करीब ढाई घंटे के वक्त भोग और विश्राम कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications