राम लला की प्रतिमा: मुकुट समेत सभी आभूषणों का वजन 5 किलो, जानें क्या-क्या किया धारण?

Ram Mandir Pran Prathistha: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो चुकी है। आज का दिन यानी 22 जनवरी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा दिन बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

देशवासियों सहित लाखों-करोड़ों सनातनियों का राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संकल्प पूरा हो गया। पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राम लाल का विग्रह स्थापित हो चुका है।

Ramlala jewelery

रामलला की अलौकिक छवि सभी धर्म प्रेमिकों को अनोखा सुकून दे रही है। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं। उन्होंने हाथों में धनुष-बाण धारण किया है। ऐसे में जानिए रामलाल की प्रतिमा ने क्या-क्या आभूषण धारण किए थे।

मुकुट समेत सभी आभूषणों का वजन 5 किलो

अयोध्या में विराजित रामलला ने पीले और लाल रंग के वस्त्र पहने हुए हैं। उनके माथे पर तिलक सुशोभित है। प्रभु राम ने सोने के कवच कुंडल धारण किए हुए हैं।

उन्होंने करधन माला पहनी हुई है। मुकुट समेत सभी आभूषणों का वजन 5 किलो बताया जा रहा है। भगवान के हाथ में सोने का धनुष और बाण है।

श्यामल रंग की प्रतिमा को गले में हार, कमरबंद और अन्य आभूषणों से सजाया गया है। उनको रंग-बिरंगे फूलों और तुलसी की बनी माला पहनाई गई है।

पीएम मोदी ने की रामलला की पूजा

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर यजमान राम लाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई रामलला की मनोहारी मूर्ति की छवि मनोहारी है। राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। देशवासियों के सदियों का इंतजार आज पूरा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+