आज राम जन्मभूमि टूटने और फिर से बनने के चक्र से मुक्त हो गई- पीएम मोदी

नई दिल्ली। भगवान राम के करोड़ों भक्तों का सैकड़ों सालों का इंतजार आज खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर भव्य राम मंदिर की आधार शिला रखी। इससे पहले पीएम मोदी परंपरा के मुताबिक, अयोध्या के प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे और बजरंग बली के दर्शन किए। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपालदास, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे।

ayodhya

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Aug 05, 2020, 4:00 PM IST

श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास के समय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में अपने घर पर परिवार के साथ भगवान श्री राम की पूजा की।
Aug 05, 2020, 4:00 PM IST

आज पूरा देश और विश्व के अनेक लोग आज बहुत खुश हैं, क्योंकि 500 साल से जो विवाद चल रहा था वो शांतिपूर्ण ढंग से कैसे समाप्त किया जा सकता है, इसका उदाहरण आज भारत ने पेश किया है। श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास आज हुआ है :केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
Aug 05, 2020, 4:00 PM IST

दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन अपने निवास पर मिठाई बांटते हुए।
Aug 05, 2020, 3:29 PM IST

आज देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है, सदियों से देशवासियों को इसी का इंतजार था कि भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हो। मुझे लगता है कि देश में शांति व्यवस्था और इंसानियत की भावनाओं को मजबूत बनाने में राम मंदिर की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी: सर्बानंद सोनोवाल,असम CM
Aug 05, 2020, 3:29 PM IST

राम जन्मभूमि पर श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जी का अयोध्या में आगमन हुआ। मैं इसके लिए प्रदेशवासियों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं। ये मंदिर न केवल श्री राम की यश और कीर्ति का प्रतिक बनेगा, अपितु दुनिया में भारत की यश और कीर्ति का प्रतिक भी बनेगा :यूपी CM
Aug 05, 2020, 3:29 PM IST

कर्नाटक के मंत्री इश्वरप्पा बोले- राम मंदिर का भूमिपूजन अच्छी बात, लेकिन अभी काशी-मथुरा को मुक्त करवाना है।
Aug 05, 2020, 2:47 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं- ''हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई! मेरा भारत महान, महान हमारा हिंदुस्तान। हमारे देश को विविधता में एकता की सदियों पुरानी विरासत को सदैव बरकरार रखना चाहिये और हमें अंतिम सांस तक इसकी रक्षा करनी है।''
Aug 05, 2020, 2:39 PM IST

दिल्ली के सीएम केजरीवाल बोले- भूमि पूजन के मौके पर पूरे देश को बधाई। भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और ग़रीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्री राम! जय बजरंग बली!
Aug 05, 2020, 2:39 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने के बाद बुधवार को कहा कि भगवान राम मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं और वह कभी घृणा एवं अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वह कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘राम करुणा हैं। वह कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं। वह कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।’
Aug 05, 2020, 2:32 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सदियों से दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। आज प्रधानमंत्री और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है, इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ:गृह मंत्री
Aug 05, 2020, 2:31 PM IST

आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर PM नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया,जिसने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है:गृह मंत्री अमित शाह
Aug 05, 2020, 2:24 PM IST

हमें ध्यान रखना है जब-जब मानवता ने राम को माना है विकास हुआ है, जब-जब हम भटके हैं विनाश के रास्ते खुले हैं। हमें सभी की भावनाओं का ध्यान रखना है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Aug 05, 2020, 2:24 PM IST

प्रभु श्रीराम ने हमें कर्तव्यपालन की सीख दी है, अपने कर्तव्यों को कैसे निभाएं इसकी सीख दी है, उन्होंने हमें विरोध से निकलकर, बोध और शोध का मार्ग दिखाया है, हमें आपसी प्रेम और भाईचारे के जोड़ से राममंदिर की इन शिलाओं को जोड़ना है: पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:17 PM IST

पीएम मोदी

हमने सभी के समर्थन और विश्वास के साथ सबका विकास सुनिश्चित किया है- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:17 PM IST

पीएम मोदी

जब भी हम पथ से भटके, विनाश के द्वार खुल गए, हमें सभी की भावनाओं को ध्यान में रखना होगा- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:16 PM IST

पीएम मोदी

हमें यह याद रखना होगा कि जब भी मानव जाति ने भगवान राम पर विश्वास किया, प्रगति हुई- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:15 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आज का ये दिन करोड़ों रामभक्तों के संकल्प की सत्यता का प्रमाण है, आज का ये दिन सत्य, अहिंसा, आस्था और बलिदान को न्यायप्रिय भारत की एक अनुपम भेंट है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Aug 05, 2020, 2:14 PM IST

पीएम मोदी

मुझे विश्वास है कि यह पूरी मानवता को अनंत काल तक प्रेरित करेगा- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:14 PM IST

पीएम मोदी

मेरा मानना है कि श्री राम के नाम की तरह अयोध्या में बनने वाला यह भव्य राम मंदिर भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को प्रतिबिंबित करेगा- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:12 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति के आधार हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Aug 05, 2020, 2:12 PM IST

पीएम मोदी

आप भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए, इमारतें नष्ट हो गईं, क्या कुछ नहीं हुआ, ​अस्तित्व मिटाने का हर प्रयास हुआ- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:12 PM IST

पीएम मोदी

राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:09 PM IST

पीएम मोदी

जिस तरह से केवट से लेकर आदिवासियों तक ने भगवान राम की मदद की, जिस तरह से बच्चों ने भगवान कृष्ण को गोवर्धन पर्वत उठाने में मदद की, उसी तरह सभी के प्रयासों से मंदिर निर्माण पूरा होगा- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:08 PM IST

पीएम मोदी

इस मंदिर के निर्माण के साथ, न केवल इतिहास बनाया जा रहा है, बल्कि दोहराया जा रहा है- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:06 PM IST

पीएम मोदी

एक लंबा इंतजार आज खत्म हो रहा है, हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:06 PM IST

पीएम मोदी

आज हर दिल रोशन है, यह पूरे देश के लिए एक भावनात्मक क्षण है- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:02 PM IST

पीएम मोदी

राम का मंदिर करोड़ों लोगों के सामूहिक संकल्प की शक्ति का भी प्रतीक होगा, यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:01 PM IST

पीएम मोदी

यह राम मंदिर हमारी भक्ति और हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बन जाएगा- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 2:01 PM IST

पीएम मोदी

राम मंदिर हमारी परंपराओं का आधुनिक प्रतीक बन जाएगा- पीएम मोदी
Aug 05, 2020, 1:58 PM IST

पीएम मोदी

कन्याकुमारी से क्षीरभवानी, कोटेश्वर से कामाख्या, जगन्नाथ से केदारनाथ, सोमनाथ से काशी विश्वनाथ तक, आज पूरा देश भगवान राम में डूबा हुआ है- पीएम मोदी
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+