Ram Mandir: भव्य मंदिर तो बन गया..अब आगे क्या? रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने क्यों कही ये बात?

Ram Mandir Inauguration: आज पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक पल है, आज सभी के प्रिय रामलला अयोध्या के मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस दिन का इंतजार 500 सालों से हो रहा था।

Ram Mandir Inauguration

आज दिव्य और भव्य वातावरण के बीच में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, इस खास पल के यजमान थे देश के पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही पीएम मोदी ने बीते 11 दिनों से चल रहे अपने उपवास को भी खोला जो कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले चल रहे अनुष्ठान के लिए उन्होंने रखा था। अयोध्या के प्रांगण से जैसे ही पीएम मोदी ने जय श्री राम का उद्घोष किया, हजारो स्वर उनकी आवाज में शामिल हो गए।

'श्रीराम का भव्य मंदिर तो बन गया...अब आगे क्या?

अयोध्या की धरती से उन्होंने देशवासियों से कहा कि 'आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है, ये सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या भूमि हम सभी से, प्रत्येक रामभक्त से, प्रत्येक भारतीय से एक प्रश्न कर रही है कि 'श्रीराम का भव्य मंदिर तो बन गया...अब आगे क्या? सदियों का इंतजार तो खत्म हो गया...अब आगे क्या?

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि क्या यहां हजारों देवी-देवतागण जो हमें आशीष देने आए हैं क्या उन्हें वैसे ही वापस जाने देंगे? इसलिए मैं कहता हूं कि यही समय है, सही समय है, हमें आज से, इस पवित्र समय से अगले एक हजार साल के भारत की नींव रखनी होगी। कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता. अगर सत्य प्रमाणित हो और सामूहिक शक्ति साथ है तो उसे प्राप्त किया जा सकता है।

'अब हमारे राम लला टेंट में नहीं बल्कि मंदिर में रहेंगे'

उन्होंने कहा कि 'राम आग नहीं ऊर्जा हैं, राम हमारे नहीं, राम हम सबके हैं , राम केवल वर्तमान नहीं अनंतकाल हैं , राम विवाद नहीं समाधान हैं।' मैं गर्भ गृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बन कर अब भी स्पंदित हूं, कंठ अवरुद्ध है। इसी के साथ भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि 'अब हमारे राम लला टेंट में नहीं रहेंगे, अब हमारे राम लला दिव्य मंदिर में रहेंगे।

12 बजकर 29 मिनट पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई

आपको बता दें कि आज दिन के 12 बजकर 29 मिनट पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम ने श्री राम को चांदी का छत्र समर्पित किया और रामलला को दंडवत प्रणाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+