'भक्ति ना सिखाओ हमें...', जानिए क्यों भाभी रिवाबा पर भड़की ननद नयनाबा जडेजा? क्यों आई संस्कारों पर बात?

Naynaba Jadeja And Rivaba Jadeja Dispute: पूरा भारत 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है क्योंकि इसी दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है।

Naynaba Jadeja And Rivaba Jadeja Dispute

इस वक्त पूरा भारत 'श्री राम' की भक्ति में डूबा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे पर सियासत भी गर्मा गई है। कांग्रेस ने अयोध्या में आयोजित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया है, जिसकी भाजपा की ओर से कड़ी आलोचना की जा रही है।

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इस बारे में गुजरात के जामनगर से बीजेपी की विधायक और मशहूर क्रिकेट रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा की भी प्रतिक्रिया आई है। हालांकि रिवाबा ने कांग्रेस का नाम तो नहीं लिया ये लेकिन ये जरूर कहा कि 'पूरे 500 साल बाद प्रभु श्री राम अयोध्या में पधारने वाले हैं, ये भक्ति की बात है और इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए।'

ये किसी पार्टी का इवेंट नहीं है: रिवाबा जडेजा

'ये किसी पार्टी का इवेंट नहीं है, राजनीति और स्वार्थ से ऊपर उठकर इस कार्यक्रम में सभी को खुशी-खुशी शामिल होना चाहिए। हमें तो खुशी होनी चाहिए कि प्रभु 'श्री राम' का स्वागत करने का अवसर हमें मिला है लेकिन कुछ लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आते हैं।'

ननद और कांग्रेस पार्टी की नेता नयनाबा जडेजा ने किया पलटवार

रिवाबा की इस बात पर उनकी ननद और कांग्रेस पार्टी की नेता नयनाबा जडेजा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर तो अपनी भाभी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने अपना रिएक्शन रिवाबा की टिप्पणी के बाद ही दिया है।

'हमें आपसे भक्ति और संस्कार सीखने की जरूरत नहीं'

उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग आदर्श की बात कर रहे हैं, हमें आपसे भक्ति और संस्कार सीखने की जरूरत नहीं है, अरे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तब होता है, जब मंदिर पूरा होता है।'

'धर्म की बातें आपके मुख से अच्छी नहीं लगती हैं'

'शंकराचार्य और अन्य लोगों ने इसका बहिष्कार किया है, वो सभी गलत नहीं है,सच तो ये है कि आप में ही संस्कार नहीं है और इसलिए ये आदर्श और धर्म की बातें आपके मुख से अच्छी नहीं लगती हैं।'

सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं मजे

आपको बता दें कि नयनाबा और रिवाबा की इस बात पर सोशल मीडिया पर भी लोग काफी मजे ले रहे हैं और जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब ननद-भाभी इस तरह से आपस में भिड़ी हैं, इससे पहले भी कई मुद्दों पर इन दोनों की तकरार सुर्खियां बन चुकी है।

कांग्रेस ने ठुकराया प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण

गौरतलब है कि कांग्रेस ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया है। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे। बुधवार को कांग्रेस ने इस बारे में एक बयान जारी किया था, जिसमें उसने कहा था कि 'ये कार्यक्रम बीजेपी और आरएसएस करवा रही है इसलिए हम इस इवेंट में शामिल नहीं होंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+