Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का तीसरा दिन, रामलला की मूर्ति आज गर्भगृह में होगी स्थापित

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज गुरुवार 18 जनवरी को तीसरा दिन है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा योग का शुभ मुहूर्त, पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080 यानी सोमवार 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है। जिसके लिए पूजा 16 जनवरी से शुरू कर दी गई है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जानकारी दी है कि आज 18 जनवरी को तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास का अनुष्ठान किया जाएगा। आज राम मंदिर परिसर में क्रेन की मदद से रामलला की मूर्ति पहुंच गई है। रामलला की मूर्ति आज गर्भगृह में स्थापित की जाएगी।

Ram Mandir Inauguration

रिपोर्ट के मुताबिक रामलला की मूर्ति बुधवार रात राम मंदिर परिसर में पहुंच गई है। आज इस मूर्ति को गर्भगृह में रखा जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की मूर्ति का आसन भी तैयार किया गया है। रामलला का आसन 3.4 फीट ऊंचा है, जिसे मकराना पत्थर से बनाया गया है।

18 जनवरी को क्या-क्या होने वाला है?

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज दोपहर 1:20 बजे संकल्प होगा। उसके बाद गणेशाम्बिकापूजन, वरुणपूजन, चतुर्वेदोक्त पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, वसोर्धारापूजन (सप्त घृत मातृका पूजन), आयुष्यमन्त्रजप, नान्दीश्राद्ध, आचार्यादिचऋत्विग्वरण, मधुपर्कपूजन, मण्डपप्रवेश, पृथ्वी- कूर्म- अनन्त- वराह-यज्ञभूमि-पूजन, दिग्ररक्षण, पञ्चगव्य - प्रोक्षण, मण्डपाङ्ग वास्तुपूजन, वास्तु बलिदान, मण्डप सूत्रवेष्टन, दुग्ध- धारा, जलधाराकरण, षोडशस्तम्भपूजनादि मण्डपपूजा (तोरण, द्वार, ध्वज, आयुध, पताका, दिक्पाल, द्वारपालादिपूजा), मूर्ति का जलाधि वास, गन्धादिवास, सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में किस दिन क्या-क्या होने वाला है?

  • 16 जनवरी को पहले दिन प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन हुआ है।
  • 17 जनवरी को दूसरे दिन मूर्ति का परिसर प्रवेश का कार्यक्रम पूरा हुआ।
  • 18 जनवरी (सायं): तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास
  • 19 जनवरी (प्रातः): औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास
  • 19 जनवरी (सायं): धान्याधिवास
  • 20 जनवरी (प्रातः): शर्कराधिवास, फलाधिवास
  • 20 जनवरी (सायं): पुष्पाधिवास
  • 21 जनवरी (प्रातः): मध्याधिवास
  • 21 जनवरी (सायं): शय्याधिवास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+