Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद कैसे होगी एंट्री, कब से कर सकेंगे 'रामलला' के दर्शन, पढ़ें सारी जानकारी
Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या समेत पूरा देश राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के इंतजार में है। 22 जनवरी की दोपहर नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन देशभर से अध्यात्म, सिनेमा, खेल, विज्ञान और सियासत से जुड़ी लोग कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। इससे पहले पवित्र नगरी को भव्य और दिव्य बनाया जा रहा है। मंदिर तक जाने वाले सड़क और यहां पड़ने वाले चौराहों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। आम जनता के लिए भगवान के दरबार 23 जनवरी से खुलेंगे।
अयोध्या में 22 जनवरी को नए मंदिर में भगवान राम के बाल रूप यानी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू हो जाएंगे। 16 जनवरी के दिन मंदिर ट्रस्ट की तरफ से नियुक्त यजमान प्रायश्चित समारोह का आयोजन करेंगे। इसके अलावा सरयू नदी के तट पर 'दशविध' स्नान होगा जिसमें विष्णु पूजा और गोदान जैसे अनुष्ठान भी शामिल होंगे।

क्या है प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त?
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख निश्चित की गई है। श्री राम जन्मभूमि परिसर में ये विशेष अनुष्ठान काशी के वैदिक विद्वान सम्पन्न कराएंगे। प्राण प्रतिष्ठा से पहले सुबह रामलला के विग्रह की पूजा की जाएगी जिसके बाद दोपहर 12:15 बजे से 12:45 बजे के बीच भगवान राम को नवनिर्मित मंदिर के गर्भ गृह में प्रतिष्ठित किया जाएगा। रामलला के विग्रह को पीएम मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।ॉ
तीन दिन बंद रहेंगे दर्शन
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भारत का सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठा होगा। ऐसे में मंदिर और आंगतुकों की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर में तीन तक दर्शन बंद रहेंगे। यानी 20 जनवरी से 22 जनवरी तक आम लोग मंदिर के दर्शन नहीं कर पाएंगे। लेकिन 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर में सभी लोगों को दर्शन की अनुमति होगी।
पीएम उतारेंगे पहली आरती
प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। लेकिन इसकी शुरुआत 16 जनवरी को सरयू की जलयात्रा के साथ होगी। वहीं 17 जनवरी को गणेश पूजा के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत होगी। 22 जनवरी को भगवान की मूर्ति स्थापित होगी और रामलला की पहली आरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतारेंगे।
कैसे होगा रामलला का दर्शन?
राम मंदिर का सिंह द्वार प्रवेश द्वार है। इससे प्रवेश करने पर गर्भ गृह तक जाने के लिए 32 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। मंदिर में रामलला का दर्शन 30 फीट की दूरी से किया जा सकेगा।
क्या है आरती का समय?
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही राम मंदिर में आरती के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। मंदिर में दिन में तीन बार आरती होती है। पहली आरती सुबह सुबह 6:30 बजे, दूसरी दोपहर 12:00 बजे और तीसरी आरती शाम 7:30 बजे की जाती है। रामलला की आरती में प्रवेश के लिए भी पास की आवश्यकता होगी, जिसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जारी करेगा।
आरती के लिए कैसे कराएं बुकिंग?
राम मंदिर की आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग की जा रही है। इसके लिए भक्तों को ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आरती के लिए बुकिंग की आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ऑफिशियल वेबसाइट srjbtkshetra.org पर विजिट करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के जरिए लॉग इन करें।
- 'आरती' सेक्शन पर क्लिक करें।
- तारीख, आरती का प्रकार चुनें जिसमें आप शामिल होना चाहते हैं।
- अपना नाम, पता, फोटो, मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- पास मंदिर काउंटर से प्राप्त करें।












Click it and Unblock the Notifications